ब्रह्मा कुमारी आश्रम में नववर्ष पर “गिफ्ट टू गॉड” प्रोजेक्ट का शुभारंभ

धर्म

ब्रह्मा कुमारी आश्रम में नववर्ष पर “गिफ्ट टू गॉड” प्रोजेक्ट का शुभारंभ

रामगंजमंडी 

रामगंजमंडी के ब्रह्माकुमारी आश्रम में नववर्ष के अवसर पर आध्यात्मिक उल्लास के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित अतिथियों को कार्यक्रम के विषय एवं उद्देश्य की जानकारी दी गई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत एवं शुभ शुरुआत की गई।

 

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत परमात्मा शिव के महावाक्यों से की गई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इस अवसर पर जनवरी माह में चलने वाले “गिफ्ट टू गॉड” प्रोजेक्ट के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि यह प्रोजेक्ट केवल स्वयं के लिए नहीं, बल्कि विश्व कल्याण के उद्देश्य से आरंभ किया गया है।

कोटा क्षेत्र से पधारीं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी जी एवं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी जी ने सभी भाई-बहनों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। मेडिटेशन के दौरान सभी को गहन आत्मिक शांति एवं अनेक दिव्य अनुभूतियाँ हुईं।

 

 

 

दीदियों ने स्पष्ट किया कि राजयोग केवल व्यक्तिगत शांति के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में शांति फैलाने का माध्यम है।

“गिफ्ट टू गॉड” प्रोजेक्ट के अंतर्गत विश्व भर के सभी ब्रह्मा कुमारी केंद्रों से जुड़े भाई-बहन परमात्मा को सच्चा उपहार अर्पित करेंगे। यह उपहार अपने भीतर की कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारने का संकल्प है। इसके लिए सभी को पूरे वर्ष अथवा एक से तीन महीनों तक एक चार्ट बनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें अपनी कमियों को नियमित रूप से नोट कर, परमात्मा से शक्ति लेकर उन्हें समाप्त करने का अभ्यास किया जाएगा।

 

 

 

 

 

इस अभ्यास का उद्देश्य मानसिक तनाव को समाप्त कर स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, ताकि अपने आस-पास के लोगों, समाज एवं देश को सुखी और शांत बनाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पूरे वर्ष नियमित मेडिटेशन करने का संकल्प लिया और सभी के लिए सुख, शांति, खुशी एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामनाएँ की गईं।

          संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *