रामगंजमंडी में प्रथम बार कृषि उपजमंडी में बिक्री हेतु धान आया सभी व्यापारियों में खुशी की लहर
रामगंजमंडी
नव वर्ष के द्वितीय दिवस रामगंजमंडी व्यापारियों के लिए खुशी की लहर लाया पल था धनिया के लिए विख्यात रामगंजमंडी नगर की कृषिउपज मंडी में बिक्री हेतु प्रथम बार धान आया।
यह धान अंबे ट्रेडिंग कंपनी की आडत में बिक्री हेतु आया जिसे अंबे ट्रेडिंग कंपनी के सदस्य एवं ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल ने बेचा श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की आज लगभग 500 बोरी धान प्रथम बार मुहूर्त में बिक्री हेतु आया जिसे गोपाल ट्रेडर्स और श्री सत्यनारायण ट्रेडिंग कंपनी फर्म ने बोली लगाकर खरीदा धान श्री सत्यनारायण ट्रेडिंग कंपनी ने 3481 रुपए में खरीदा एवं श्री गोपाल ट्रेडर्स ने 3471 में खरीदा
संगठन के उपाध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल ने कहा कि प्रथम बार बिक्री हेतु धान आने से व्यापारियों में खुशी की लहर है उनका कहना है कि यदि ऐसा ही होता रहा तो नगर में व्यापार का नया अवसर खुलेगा और आने वाले समय में यह एक नए आयाम को छूएगा। 

उनका कहना था कि यदि मुहूर्त में ही 500 बोरी बिक्री हेतु आया है तो आगामी दिनों में इससे ज्यादा आवक रामगंजमंडी की मंडी में होने की प्रबल संभावनाएं दिखती हैं। जो आने वाले समय के लिए सकारात्मक संदेश देती है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312



