भींडर में जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट और वस्त्र वितरण 14 को विधायक ने किया आयोजन के बैनर का विमोचन
भींडर।
चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागरजी महाराज की मंगल प्रेरणा आशीर्वाद से भींडर में आगामी 14 जनवरी को आदिब्रम्हा आदिनाथ फाउंडेशन भींडर की ओर से कार्यालय सिंघवी निवास के बाहर मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष में गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट एवं वस्त्र का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
फाउंडेशन के आयोजन के बैनर विमोचन का शनिवार को

बडगांव में जनसंपर्क के दौरान वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत, संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार, संगीता गांगावत, डालचंद नागदा ने किया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश मेनारिया, अब्दुल कादिर, सलीम मोहम्मद पिंजारा,सोहन लाल खटीक, दलीचंद जाट, विक्रम सिंह देवड़ा, किशन कुमावत ,कामेश जाट आदि मौजूद थे। फाउंडेशन की ओर से विधायक का शॉल ,उपरना द्वारा स्वागत किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
