🙏 *महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा मिशन ऑक्सीजन के तहत चित्रकला प्रतियोगिता*🙏 सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट *
सब की सेवा सबको प्यार* महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा विश्व मृदा दिवस 5 दिसंबर को होने वाले वृक्षारोपण एवं मृदा संरक्षण अभियान के अंतर्गत पर्यावरण बचाओ के अंतर्गत संपूर्ण भारत वर्ष में मिशन ऑक्सीजन के तहत वृक्ष बचाओ पर्यावरण बचाओ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है उसी के तहत आज महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हैजा मोगजी ब्लॉक सज्जनगढ़ में प्रधानाध्यापक खुशपाल जैन महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी एवं संपूर्ण विद्यालय के स्टाफ साथियों के सानिध्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया एवं कागज पर हस्त निर्मित चित्र बनाएं वृक्ष बचाओ पर्यावरण मिशन के चित्र बनाएं जिसमें यह आवाहन किया गया कि हमें पर्यावरण को बचाना है इस हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए इस पर विद्यालय के अध्यापक खुशपाल जैन ने कहा कि हमारे विद्यालय में प्रतिवर्ष वृक्ष रोपण किया जाता है और आज इस परिसर में ₹250 वृक्ष जिंदा है इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल का यह अभियान है की संपूर्ण भारतवर्ष में पर्यावरण शुद्ध रहे प्लास्टिक का उपयोग बंद हो कपड़े की थैली मेरी सहेली यानी हमें सभी कार्यों में कपड़े की थैली का उपयोग करना है
इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ बहादुर सिंह विना गरासिया , रूपल जैन विनय पाटीदार प्रतिक पंचल बहादुर सिंह आदि आदि साथियों ने अपना सहयोग प्रदान किया


