युगलमुनिराज की चातुर्मास कलश स्थापना रविवार को।

धर्म

युगलमुनिराज की चातुर्मास कलश स्थापना रविवार को।

सनावद:-

प.पू.राष्ट्रगौरव आचार्यरत्न 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित 18 त्यागियों की जन्म नगरी सनावद में परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज व प.पू.चर्या शिरोमणी आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य तप शिरोमणी, उपवास साधक मुनि श्री 108 विश्वसूर्य सागर जी महाराज व वात्सल्य ऋषि पूज्य मुनिश्री 108 साध्य सागर जी महाराज का निजानंद ज्ञानामृत पावन वर्षायोग मंगल-कलश स्थापना समारोह रविवार 20 जुलाई 2025 को नवकार पैलेस में आयोजित किया जायेगा।

 

 

समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया की  मंगल कलश स्थापना के पावन अवसर पर निम्न मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे जिसमें प्रातः 6:45 बजे श्रीजी का पंचामृत अभिषेक,शांतिधारा(बड़े मंदिर जी में)

प्रातः 8.00 बजे से भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा बड़े मंदिर से नवकार पैलेस तक संपन्न होगी तत्पश्चात युगल मुनिराज की आहार चर्या संपन्न होगी।

अगली कड़ी में दोपहर में 1.30 बजे से मुख्य कार्यक्रम कलश स्थापना समारोह आयोजित किया जायेगा जिसके अंतर्गत दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण, आचार्यों के अर्घ समर्पण, बोलियां पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, मंगल प्रवचन, कलश स्थापना क्रियाविधि सहित सभी कार्यक्रम नवकार पैलेस सनावद में आयोजित किये जायेगे। जैसा की ज्ञात है की  युगल मुनिराज  इंदौर से विहार कर सनावद में पिछले 25 दिनों से अपनी ओजस्वी वाणी से संत भवन सभी को रस पान करवा रहे है।

समाज अध्यक्ष मनोज जैन मुनित्यागी समिति अध्यक्ष मुकेश जैन ने सभी समाज्जनो से समस्त कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का निवेदन किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *