रामगंजमंडी में हुई नई सरसों की आवक 5390 रुपए बिकी
रामगंजमंडी
कृषि उपज मंडी रामगंजमंडी नई सरसों की आवक हुई जो 5390 रूपए प्रति क्विंटल बिकी
ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहित
अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नई सरसों की 2 बोरी की आवक हुई जो रामकुमार बालचंद की आढ़त में बिक्री हेतु आई जिसे मंगल ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदा 

श्री अग्रवाल ने नई सरसों आने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है उनका कहना है कि अभी तो दो बोरी सरसों नई आई है और इसकी आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी इसी के साथ उनका कहना है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह तक इसकी आवक बढ़ने लगेगी और किसानों को भी दाम अच्छे मिलेंगे साथ ही आवक बढ़ने पर इसकी मांग भी बढ़ जाएगी।
उन्होंने पुरानी सरसों का भाव बताया कि वर्तमान में पुरानी सरसों 6000 से 6500 प्रति क्विंटल बिक रही है एवं पुरानी सरसों 500 बोरी तक आ रही है। साथ ही उनका कहना है कि आने वाले समय में सरसों का बहुत अच्छा व्यापार होगा सब कुछ सही रहा तो बंपर सरसों धान मंडी में नजर आ सकती है जो व्यापार के लिए शुभ संकेत देती है।

