ऑपरेशन सिंदूर के वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अनिमेष जैन पाटनी का जयपुर में हुआ़ सम्मान ।यह देश है वीर जवानों का……… अनिमेष के सम्मान में जयपुर में ‘एक शाम देशभक्ति के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे देश भक्ति के तराने
जयपुर – 23 दिसम्बर – जयपुर निवासी भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस का परिचय देने वाले वीर चक्र विजेता अनिमेष जैन पाटनी का जयपुर के भट्टारक जी की नसिया स्थित तोतूका भवन में एक भव्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत सम्मान किया गया।
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि भट्टारक जी की नसिया स्थित जैन मंदिर में देव दर्शन और आरती के पश्चात् सैकडो देश भक्तों के साथ अनिमेष ढोल बाजों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। अनिमेष की आरती उतारकर मुख्य द्वार पर स्वागत किया गया फिर उनको ससम्मान तोतूका भवन में प्रवेश कराया गया। राष्ट्र गान ‘जन गण मन….’ से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आशिका एवं निष्ठा जैन द्वारा मंगलाचरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिमेश जैन अनिला जैन, समाचार सार चैनल हैड गौतम जैन, श्रीमति शीला जैन का स्वागत मेजर अरिजित शाह की माताजी श्रीमति प्रमिला शाह, पिता आलोक शाह द्वारा किया गया। भगवान महावीर स्वामी और आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष सभी ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
“एक शाम देशभक्ति के नाम” कार्यक्रम में जानवी सेठी और सानवी तोतूका ने नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। डाक्टर अनंत और मोनिका कोटिया के साथ आए कई डॉक्टर्स ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। इसके बाद गौरवी शर्मा ने समाचार सार चैनल की जानकारी डॉक्यूमेंट्री दिखाई , देश भक्ति से आतप्रोत एक डाक्यूमेंट्री का प्रसारण किया गया जिसमें समाचार सार चैनल द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज और विनम्र सागर महाराज द्वारा राष्ट्र के लिए दिए गए प्रेरणादायक संदेशों को दिखाया गया। तत्पश्चात अनिमेष जैन पाटनी के जीवन पर आधारित एक विशेष डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई, जिसे देख अनिमेष द्वारा राष्ट्र के लिए दिए गए अनुकरणीय योगदान की सभी देश भक्त कोटि कोटि प्रणाम और प्रशंसा करने लगे।
कई संस्थाओं ने किया अभिनंदन – – –
जयपुर की कई संस्थाऐं अनिमेष जैन पाटनी का सम्मान करने पहुंची जिनमें सबसे पहले डॉक्टर अनंत और मोनिका कोटिया के साथ कई जाने माने डॉक्टर्स की पूरी टीम ने विशाल माला पहनाकर यादगार स्वागत सम्मान किया। उसके बाद दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल से सुरेन्द्र पाण्डया, महावीर बाकलीवाल, सुनील बज , राजस्थान जैन सभा, जयपुर से सुभाष चन्द जैन , विनोद जैन कोटखावदा, राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर से विनोद जैन कोटखावदा, डाॅ राजीव जैन,सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था से राकेश गोधा, धीरज पाटनी जौहरी बाजार दिगम्बर जैन महिला समिति से पुष्पा सोगानी आदि, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवकार : नवकार ग्रुप श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय तीर्थ क्षेत्र भुसावर, सोशल वेलफेयर कमेटी, श्री 108 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर ट्रस्ट, बगराना, भारतीय जैन युवा परिषद् निर्माण नगर, संतोष गंगवाल एण्ड यात्रा ग्रुप, श्री दिगम्बर जैन महासमिति पश्चिम संभाग, श्री विद्यासागर यात्रा संघ जयपुर सहित कई संस्थाओ ने सम्मान किया। इस मौके पर सुभाष चन्द जैन, विनोद जैन कोटखावदा,राकेश गोधा, कैलाश छाबड़ा, अरुण शाह, मनीष चौधरी, रचना चौधरी, दीपिका जैन कोटखावदा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सहभागिता निभाई। 
तोतूका परिवार ने मिलकर एक बड़ी प्रशस्ति परिवार की बेटी अनिला पाटनी और वीर चक्र विजेता अनिमेष जैन पाटनी को प्रदान की। अंत में सभी मीडिया जगत से जुड़े साथियों ने सुभाष चंद जैन, विनोद जैन कोटखावदा और समाचार सार चैनल हैड गौतम जैन के साथ अनिला जैन और अनिमेष जैन पाटनी का स्वागत सम्मान किया।
समाचार सार चैनल हैड गौतम जैन ने बताया कि ऑपरेशन ‘सिंदूर 1.0’ की असली सफलता राजस्थान के जयपुर निवासी भारत की वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी की अद्भुत योजना और S-400 सिस्टम के मास्टर संचालन से मिली। S-400 इस युद्ध का निर्णायक गेम चेंजर था और श्री पाटनी ने अपनी बुद्धिमत्ता से पाकिस्तान-चीन की संयुक्त रणनीति को एक-एक कदम पर फ़ेल किया।
विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि अनिमेष को भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं उपस्थित होकर इस साहसिक कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सबसे बड़ा कारनामा तब हुआ जब S-400 ने 314 किमी दूर पाकिस्तानी विमान (हवाई रेडार सिस्टम) को मार गिराया—जो दुनिया का नया रिकॉर्ड बना।
समारोह में जयपुर के जैन एवं अजैन समाज की विभिन्न संस्थाएं और परिवारो ने शिरकत की। कार्यक्रम में Avi Raag Band International द्वारा देशभक्ति संगीत प्रस्तुति दी, जबकि मंच संचालन सुश्री आशिका एवं निष्ठा जैन ने किया। अंत में वंदे मातरम् से कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम के समन्वयक समाचार सार चैनल हैड गौतम जैन ने बताया कि यह आयोजन न केवल एक वीर सैनिक का सम्मान है, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और शौर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सामूहिक संकल्प भी है।
विनोद जैन कोटखावदा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312






