आचार्य श्री के जीवन कृतित्व पर आधारित फ़िल्म अन्तर्यात्री महापुरुष को देख सभी अभिभूत

धर्म

आचार्य श्री के जीवन कृतित्व पर आधारित फ़िल्म अन्तर्यात्री महापुरुष को देख सभी अभिभूत


ब्यावर
सिटी सिनेमा में महामना सन्त शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित बनी फिल्म को बड़े उत्साह ,उमंग के साथ


सेकडो पुरुष व महिला बच्चो ने देखा और अपने जीवन को धन्य किया। श्री विकल जैन कासलीवाल ने बताया की
सभी धर्म प्रेमी बंधु विद्याधर से विधा सागर महाराज जी के जीवन पर आधारित फ़िल्म को जरूर देखना चाहिए।

फ़िल्म को देखने के बाद कासलीवाल ने अपने अनुभव साँझा किये उन्होंने बताया की इस फ़िल्म में आचार्य श्री के जीवन, संयम, साधना का बहुत सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया


इस फ़िल्म की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। उन्होनें कहा की सभी पात्रों ने अपना अनुभव बखूबी निभाया। उन्होंने इस फ़िल्म को एक बार देखने से मन नही भरता मन बार बार देखने को लालायीत है। उन्होनें आगे कहा आचार्य श्री की भूमिका का अभिनय काबिले तारीफ है।

व आचार्य ज्ञानसागर जी का अभिनय व विद्यासागर जी महाराज जी के पात्र का अभिनय बहुत ही अभूतपूर्व लगा। मानो लगा जैसे गुरुवर सामने ही नजर आते हो।सभी देशवासियों को यह फ़िल्म देखना चाहिए ताकि सभी गुरूदेव के जीवन प्रेरणा ले। हम सभी को गोरव होना चाहिए की हम ऐसे महामना के काल मे जन्मे

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *