जाने-माने वास्तुविद वास्तु सर मनीष विनायका रामगंज मंडी ने मुनि श्री अविचल सागर महाराज का लिया मंगल आशीष सुख चाहते हो तो इंद्रियों पर विजय प्राप्त करो मुनि श्री

धर्म

जाने-माने वास्तुविद वास्तु सर मनीष विनायका रामगंज मंडी ने मुनि श्री अविचल सागर महाराज का लिया मंगल आशीष सुख चाहते हो तो इंद्रियों पर विजय प्राप्त करो मुनि श्री
रामगंजमंडी
पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 अविचल सागर महाराज झांसी में स्थित सन फ्रांस कॉलोनी में विराजमान है।

 

 

 

पूज्य महाराज श्री की प्रेरणा से मूक पशुओं के लिए एवं जीव दया के प्रति कार्य करते हुए कई गौशालाएं के निर्माण किए जा चुके हैं एवं पशु चिकित्सालय के निर्माण भी हुए हैं। पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से जीव दया के क्षेत्र में कई अनुकरणीय कार्य हो रहे हैं। 

इन्ही अनंत उपकारी संत पूज्य मुनि श्री अविचल सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लेने रामगंजमंडी नगर के जाने-माने वास्तुविद वास्तु कर के नाम से विख्यात मनीष विनायका ने मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

 

 

वास्तु सर को अनेक संतों का मंगलआशीष प्राप्त है।

उन्होंने महाराज श्री से सभी के लिए सुख शांति एवं समृद्धि हेतु भी मंगल आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री ने कहा कि यदि सुख चाहते हो तो इंद्रियों पर विजय प्राप्त करो। अभी अगर इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली तो जीवन सुखमय हो जाएगा। अन्यथा अगर इंद्रियों पर विजय प्राप्त नहीं कर पाए तो नर्क में जाकर दुख भोगना होगा। इंद्रियों का नियंत्रण ही सुख कारक है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *