श्री देवेंद्र फडणवीस ने नमोकार तीर्थ पर होने जा रहे भव्य पंचकल्याणक महोत्सव में आने की स्वीकृति प्रदान की
गोंदिया
महाराष्ट सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस गोंदिया पधारे उन्हें फरवरी माह मे विश्व प्रसिद्ध णमोकार तीर्थ पर आचार्य श्री 108 देवीनंदी गुरुदेव के सानिध्य में होने जा रहे भव्य पंचकल्याणक महोत्सव में पधारने हेतु निवेदन करते हुए महोत्सव की पत्रिका प्रदान की गई। 
माननीय श्री प्रफुल पटेल ने णमोकार तीर्थ के अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक में इसके साथ ही गुरूभक्त राजेन्द्र जैन पु ने पत्र देकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय को आमंत्रित करने हेतु निवेदन किया।
मैं जरूर आऊंगा फडणवीस
आमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री बहुत अभिभूत हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा आयोजन है मैं इस आयोजन में जरूर आऊंगा।
इस महामहोत्सव की तैयारियों में क्षेत्र कमेटी के साथ-साथ शासन प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है उम्मीद की जा रही है कि काफी संख्या में भक्त इस क्षेत्र पर पधारेंगे यह महोत्सव ऐतिहासिक और भव्यता के साथ अविस्मरणीय होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


