नियमित स्वाध्याय श्रावक का कर्तव्य – विनिश्चय सागर महाराज वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का श्योपुर के चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर हुआ भव्य मंगल प्रवेश -आर्यिका विष्णु प्रभा माताजी ससंघ से हुआ भव्य मिलन – – – – गुरुवार को चित्रकूट कालोनी के महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में होगा भव्य मंगल प्रवेश – 

धर्म

नियमित स्वाध्याय श्रावक का कर्तव्य – विनिश्चय सागर महाराज वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का श्योपुर के चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर हुआ भव्य मंगल प्रवेश -आर्यिका विष्णु प्रभा माताजी ससंघ से हुआ भव्य मिलन – – – – गुरुवार को चित्रकूट कालोनी के महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में होगा भव्य मंगल प्रवेश – 

जयपुर -16 दिसम्बर-समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का मंगलवार को सायंकाल श्योपुर के चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर आर्यिका विष्णु प्रभा माताजी ससंघ से भव्य मिलन हुआ। 

 

 

विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक मंदिर में आयोजित धर्म सभा में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नियमित स्वाध्याय श्रावक का कर्तव्य है। जिस तरह से दिगम्बर संत एवं आर्यिका माताजी की दिनचर्या में संयम – साधना, त्याग – तपस्या एवं सामायिक – प्रतिक्रमण अनिवार्य है उसी तरह से श्रावक को भी अपने गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारी निभाते हुए नित्य देव दर्शन,अभिषेक, पूजा तथा जिनवाणी का स्वाध्याय को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने भगवान चन्द्र प्रभू के वैराग्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्योपुर के मूल नायक भगवान चन्द्र प्रभू की प्रतिमा अद्भूत एवं अतिशय कारी है। इस मौके पर अध्यक्ष दिलीप पाटनी, महामंत्री नेमी चन्द बाकलीवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक बाकलीवाल,चेतन जैन निमोडिया, मुकेश बनेठा, सतीश माधोराजपुरा, अंकित बाकलीवाल, विनोद सेठी, सीए शुभम जैन, अंकित सोनी, पुलकित लुहाड़िया, रत्न प्रभा पापडीवाल, प्रेम लता बाकलीवाल, अमिता साह, दिव्या बाकलीवाल, मीनू जैन निमोडिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सायंकाल जिज्ञासा समाधान का भव्य कार्यक्रम हुआ। इससे पूर्व आचार्यश्री ससंघ गोरधन नगर से मंगल विहार कर बाहुबली ग्राफिक्स प्रतापनगर होते हुए श्योपुर के 67/38 बाकलीवाल भवन पहुचे जहां अशोक बाकलीवाल एवं अध्यक्ष दिलीप पाटनी के नेतृत्व में समाज बन्धुओं द्वारा पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर तथा महिला मण्डल की सदस्याओं द्वारा सिर पर मंगल कलश लेकर भव्य अगवानी की गई। बैण्ड बाजों के साथ जुलूस विभिन्न मार्गो से होता हुआ मंदिर जी पहुचा जहां आर्यिका संघ से मिलन हुआ। 

इससे पूर्व प्रातः गोरधन नगर के दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति के महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ प्रातः 7.30 बजे बीलवा के विमल परिसर स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार करटौक रोड़ पर इण्डिया गेट पहुचे जहां से गोरधन नगर के दिगम्बर जैन मंदिर के लिए विशाल मंगल प्रवेश जुलूस रवाना हुआ । जुलूस विभिन्न मार्गो से होता हुआ गोरधन नगर दिगम्बर जैन मंदिर पहुचा जहा धर्म सभा में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के मंगल प्रवचन हुए। आचार्य श्री ने धर्म का मर्म बताते हुए युवाओं को धर्म एवं सेवा के क्षेत्र में आगे आने का आव्हान किया।

गोरधन नगर में आहार चर्चा के बाद सामायिक हुई।

आचार्य श्री ससंघ का दोपहर 2.30 बजे गोरधन नगर के दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार होकर श्योपुर में समाज के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाकलीवाल के निवास स्थान 67/38 पहुचे जहां बाकलीवाल परिवार एवं मंदिर कमेटी द्वारा पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर आचार्य संघ की भव्य अगवानी की गई। विशाल जुलूस के रुप में श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ जहां आर्यिका विष्णु प्रभा माताजी ससंघ से भव्य मिलन हुआ । रात्रि विश्राम श्योपुर में ही हुआ। 

 

 

प्रवास समिति के महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज के बुधवार, 17 दिसम्बर को प्रातः 8.15 बजे श्योपुर के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल प्रवचन होगे। तत्पश्चात आहार चर्या होगी। दोपहर में आचार्य श्री ससंघ सामायिक करेगे। 

 

 

श्री जैन के मुताबिक आचार्य श्री ससंघ का गुरुवार, 18 दिसम्बर को प्रातः 9.00 बजे चित्रकूट कालोनी सांगानेर के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। इससे पूर्व आचार्यश्री ससंघ श्योपुर के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर से प्रातः 8.00 बजे मंगल विहार कर टौक रोड़ पर पिंजरा पोल गौशाला सांगानेर पहुंचेगे जहां से बैण्ड बाजों के साथ विशाल जुलूस के रुप में चित्रकूट कालोनी के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। मंदिर दर्शन के बाद धर्म सभा में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के मंगल प्रवचन होगें।

दिल्ली, करनाल की ओर मंगल विहार चल रहा है । 

विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक आचार्य श्री ससंघ का जयपुर महानगर में विभिन्न दिगम्बर जैन मंदिरों में अल्प प्रवास के बाद दिल्ली होते हुए करनाल के लिए मंगल विहार होगा। 

 

विनोद जैन कोटखावदा

महामंत्री

आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति जयपुर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *