करौली जिले की सीमा पर आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ की भव्य अगवानी –

धर्म

करौली जिले की सीमा पर आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ की भव्य अगवानी –
करौली
24 वर्षों बाद आचार्य श्री वर्धमान साग़र महाराज ससंघ का सोमवार 18 जुलाई को महावीर जी में मंगल प्रवेश होगा मिली जानकारी अनुसार चातुर्मास मंगल कलश स्थापना के लिए विशालकाय पाण्डाल बनाया गया है। इस आयोजन में जयपुर सहित पूरे देश से हजारों श्रद्धालु-शामिल होगें।वही आर के मार्बल किशनगढ के अशोक पाटनी मंगल कलश स्थापना का पुण्यार्जन करेगें। पूज्य गुरुदेव – 24 वर्ष के बाद महावीर जी आ रहे है। आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ का शनिवार को करौली जिले की सीमा पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ जहां श्रद्धालुओं सहित जिला प्रशासन ने भव्य अगवानी की। इस मौके पर भारत सरकार के जीएसटी विभाग
की राजस्थान की मुख्य आयुक्त वन्दना जैन एवं परिवारजनो सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के दर्शन लाभ एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। ।


दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में वर्तमान युग को अहिंसा और अपरिग्रह तथा पूरे विश्व को ‘जीओ और जीने दो’ का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की भूगर्भ से प्रकटित अतिशय कारी प्रतिमा के 24 वर्षों के पश्चात, 21 वीं सदी के प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव एवं देश के सबसे बड़े पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को सानिध्य प्रदान करने के लिए कर्नाटक के कौथली ग्राम से पद विहार करते हुए 1500 से अधिक किलोमीटर की दूरी तय कर प्रसिद्ध दिगम्बर जैन आचार्य 108 श्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ का सोमवार 18 जुलाई को श्री महावीर जी में विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा। जयपुर सहित पूरे देश के लाखों श्रद्धालु इस मौके पर शामिल होगें।
अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने आचार्य श्री के मंगल प्रवेश एवं चातुर्मास स्थापना समारोह के बारे में बताया कि मंगल प्रवेश जुलूस में शामिल होने के लिए जयपुर की विभिन्न कालोनियों एवं जैन मंदिरों से सोमवार को प्रातः 5.00 बजे बसों एवं सैकड़ों वाहनों द्वारा बडी संख्या श्रद्धालुगण रवाना होगे।
मंगल प्रवेश एवं चातुर्मास कलश स्थापना की तैयारियों को लेकर जयपुर के दिगम्बर जैन समाज में काफी उत्साह हैं। मंगल प्रवेश की तैयारिया बडे जोर शोर से चल रही है। आचार्य श्री का रविवार 17 जुलाई को महावीर जी के शांति वीर नगर में प्रातः 7.30 बजे भव्य मंगल प्रवेश होगा जहां श्रद्धालुओं द्वारा भव्य अगवानी की जावेगी। कार्याध्यक्ष विवेक काला एवं संयोजक सुरेश सबलावत के अनुसार सोमवार को गम्भीर नदी के उस पार शांति वीर नगर से प्रातः 11.15 बजे बैण्ड बाजों के साथ विशाल शोभायात्रा के रूप में महावीर जी के मुख्य मंदिर में प्रवेश होगा। मंदिर दर्शन के बाद म्यूजियम के पास बनाये गये विशाल पाण्डाल में धर्म सभा का आयोजन किया जावेगा ।जहां आचार्य श्री अपना मंगल उदबोधन देगें। इसी पाण्डाल में सायकांल 4.30 बजे चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह का आयोजन होगा।जैन समाज के भामाशाह परम मुनि भक्त आर के मार्बल किशनगढ के अशोक पाटनी एवं परिवारजन मंगल कलश स्थापना का पुण्यार्जन करेगें। इस मौके पर देश के विद्वत जनों, गणमान्य श्रेष्ठीजनो एवं हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी

आयोजन के लिए श्री महावीरजी को आचार्य श्री की अगवानी के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है । सवाईमाधोपुर से श्री महावीर जी तक पूरे मार्ग पर 108 तथा महावीर जी में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों के नाम से 24 स्वागत द्वार बनाये गये हैं ।
क्षेत्र कमेटी के संयुक्त मंत्री सुभाष चन्द जैन एवं उमराव मल संघी ने बताया कि आचार्य श्री के मंगल प्रवेश में शामिल होने के लिए जयपुर, दौसा, सिकन्दरा, करौली, दिल्ली, अलवर, हिण्डौन, भरतपुर, कोटा, बून्दी, भवानीमण्डी, सवाईमाधोपुर, गंगापुर, श्री महावीरजी सहित पूरे प्रदेश के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। मंगल प्रवेश जुलूस के लिए जयपुर से 108 बसों एवं सैकड़ों वाहनों द्वारा श्रद्धालु महावीर जी पहुचेगें । आचार्य श्री के सानिध्य में 24 नवम्बर से वृहद् स्तर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं 27 नवम्बर से 21 वीं सदी का प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव विशाल स्तर पर होगें। जिसमें पूरे विश्व से लाखों श्रद्धालु शामिल होगें।
प्रशासनिक समन्वयक भारत भूषण जैन एवं प्रचार प्रसार संयोजक विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि महावीर जी क्षेत्र के विकास एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरु की गई है तथा विशेष सहायता के माध्यम से राजकीय स्तर पर सफल आयोजन के लिए समितियों का गठन किया गया है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *