भक्ति नृत्यों के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान की पूजा अर्चना कर अनुष्ठान किया
–
पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन मय दम्पति सहित झूम झूम कर किया भक्ति नृत्य
———————-
निवाई :
आचार्य इन्द्र नन्दी महाराज संध के सानिध्य में एवं आशीर्वाद से सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन बडा़ मंदिर पर रविवार को संगीतमय शांतिनाथ मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें विधानाचार्य सुरेश जैन के मंत्रोच्चार द्वारा सोधर्म इन्द्र परिवारजन पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन कृषि मण्डी व्यापार मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया बडा़ जैन मंदिर के मंत्री महेन्द्र चंवरिया सतीश जैन चेतन जैन खेमराज जैन चन्द्रप्रकाश एवं संजय कुमार जैन चंवरिया परिवारजनो को भगवान पार्श्वनाथ एवं श्री जी का अभिषेक शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस दौरान गाजेबाजे के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान का शुभारंभ किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि विधान के सोधर्म इन्द्र महेन्द्र चंवरिया चंद्र प्रकाश एवं संजय कुमार जैन चंवरिया द्वारा मण्डप पर पांच मंगल कलशों की स्थापना की गई। इस दौरान विधान मे देव शास्त्र गुरु शांतिनाथ भगवान कुन्थुनाथ भगवान के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान की विशेष पूजा अर्चना की गई। विधान मे भजन गायकों द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी गई जिसमें पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन समाजसेवी धर्मचन्द चंवरिया कृषि मंडी व्यापार मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया उधोगपति सुभाष जैन शिवाड़ प्रशांत जैन एवं प्रवीण जैन केकडी, चेतन चंवरिया निवाई नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र जैन हेमंत चंवरिया ज्ञानचंद सोगानी महावीर छाबड़ा गजेन्द्र जैन पवन जैन नितिन जैन आशीष चंवरिया अखिल जैन शुभम जैन रितिक जैन मंजू जैन मोनिका जैन सहित कई श्रद्धालुओं ने बाबा पारसनाथ के दरबार में जमकर भक्ति नृत्य किए। जौंला ने बताया कि विधान मे सोधर्म इन्द्र परिवार द्वारा चार वलय मे 130 श्री फल अर्ध्य समर्पित कर पुण्यार्जन किया। विधान के अन्त मे शांतिनाथ भगवान की आरती उतारी गई।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी


