पारिवारिक, सामाजिक एवं धार्मिक मर्यादाओं को सुदृढ़ करने के लिए जैन समाज ने लिए अहम निर्णय अध्यक्ष खोड़निया के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय पर समाज ने लगाई मोहर

धर्म

पारिवारिक, सामाजिक एवं धार्मिक मर्यादाओं को सुदृढ़ करने के लिए जैन समाज ने लिए अहम निर्णय अध्यक्ष खोड़निया के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय पर समाज ने लगाई मोहर

हुमड़पुरम.

भारतवर्षीय 18 हजार दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज के राजस्थान, मध्यप्रदेश व गुजरात के छह जिलों के 77 गांवों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों व सेठ साहबों की महत्वपूर्ण बैठक व प्रथम अधिवेशन हुमड़पुरम में आयोजित हुआ। बैठक दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज के राष्ट्रीय दिनेश खोड़निया की अध्यक्षता एवं संरक्षक मोहनलाल पिंडारमियां, धनपाल लालावत, बसंतलाल सर्राफ, चांदमल खोड़निया, हुकमचंद सेठ, हीरालाल घोड़ा, धनपाल शाह, कोषाध्य प्रमोद शाह, राजेश जैन, दीपेश लालावत के आतिथ्य में हुई। प्रवक्ता मुकुल भुता व प्रदीप सेठ ने बताया कि बैठक में पारिवारिक, सामाजिक एवं धार्मिक मर्यादाओं को सुदृढ़ करने हेतु कई ऐतिहासिक निर्णय सर्वसम्मति से समाजजनों ने पारित किए। साथ ही सभी गांवों के पंच महानुभवों को इन निर्णय की पालना सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में हाई पावर कोर्डिनेशन कमेटी के संयोजक अशोक जैन, महासचिव ऋषभ जैन, साधना कोठारी, वीरेंद्र सेठ, शिक्षण प्रबंधन समिति अध्यक्ष निकुंज शाह, नर्सिंग प्रबंधन समिति अध्यक्ष सौरभ जैन, बांसवाड़ा युवा महासभा अध्यक्ष कल्पित कोठारी, डूंगरपुर युवा महासभा अध्यक्ष अभिषेक जैन, प्रतापगढ़ युवा महासभा अध्यक्ष प्रवीण पंचोरी, महिला महासभा संरक्षक उषा खोड़निया, बांसवाड़ा महिला महासभा अध्यक्ष रीता सेठ, डूंगरपुर महिला महासभा अध्यक्ष कौशल्या सरिया, प्रतापगढ़ महिला महासभा अध्यक्ष नैना डागारिया सहित समाज के कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार सभा में रखें। आय-व्यय का ब्याैरा सीए निलेश संघवी ने प्रस्तुत किया।

 

 

 

बैठक में पारित प्रमुख निर्णय:

1. पारिवारिक सौहार्द हेतु विशेष समिति का गठन होगा: विवाहोपरांत अनावश्यक विवाद व संबंध-विच्छेद की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने हेतु युवा एवं महिला महासभा की संयुक्त सलाहकार समिति गठित की जाएगी। विशेष परिस्थिति में समाधान न होने पर केन्द्रीय अनुशासन समिति आवश्यक कार्रवाई करेगी।

2. विवाह स्वीकृति प्रक्रिया और अनुशासन: समाज द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा के अंतर्गत विवाह स्वीकृति राशि जमा कराना अनिवार्य रहेगा, जिससे सभी विवाह आयोजन सुव्यवस्थित एवं जिम्मेदारीपूर्ण बने रहें।

   

3. समाज-परंपरा अनुरूप विवाह को प्रोत्साहन: जैन समाज ने परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकता को मजबूत करने हेतु यह निर्णय लिया कि युवक-युवतियों को समाज द्वारा अनुमोदित दायरे में ही वैवाहिक संबंध स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे पारिवारिक मूल्यों, धार्मिक संस्कारों और सामाजिक सामंजस्य को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

4. वर्ष 2026 की दिवाली के बाद भव्य सामूहिक विवाह: समाज ने घोषणा की कि दिवाली 2026 के बाद विशाल सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा, जिसमें पंडाल, संगीत, भोजनशाला सहित सभी पारंपरिक व्यवस्थाएं समाज द्वारा एकजुटता के साथ की जाएंगी। इस अवधि में व्यक्तिगत विवाह की अनुमति स्थानीय सामाजिक समितियों द्वारा नहीं दी जाएगी।

       

5. उपहार वितरण बंद, राशि शिक्षा दान में समर्पित: शादी एवं गणेश स्थापना में गिफ्ट वितरण पूरी तरह वर्जित रहेगा। सभी राशि शिक्षा दान को समर्पित की जाएगी।

6. प्री-वेडिंग शूट फोटो पर प्रतिबंध: किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में प्री-वेडिंग शूट के फोटो प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे। नियम उल्लंघन पर पदाधिकारी कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे तथा दंडात्मक कार्रवाई भी होगी।

 

 

7. पत्रिका वितरण के स्थान पर डिजिटल निमंत्रण: समय, धन एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समाज ने डिजिटल निमंत्रण को बढ़ावा देने का निर्णय लिया, जिससे कागज एवं संसाधनों की भी बचत होगी।

8. डीएचएसएस स्कूल एवं कॉलेज में शिक्षा अभियान: जैन समाज के बच्चों को हुमड़पुरम स्थित डीएचएसएस स्कूल एवं कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने हेतु व्यापक प्रेरणा अभियान चलाया जाएगा।

9. आयुर्वेद कॉलेज, नर्सिंग व जीएनएम हेतु सहयोग : आगामी शैक्षणिक परियोजनाओं के लिए समाज के गांव-गांव से सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी।

10. 28 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह हुमड़पुरम में समाज के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

11. प्रत्येक गांव में समितियों का होगा गठन: युवा महासभा, महिला महासभा और सामूहिक विवाह समिति की गांव-गांव में इकाई का गठन किया जाएगा। ये इकाई संगठन विवाह संबंधित जनजागरण एवं सामाजिक अनुशासन पर सशक्त करेंगे।

12. प्रतिभा सम्मान समारोह: जैन समाज के प्रमुख बडे़ गांवों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *