पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव पात्र चयन कार्यक्रम का जैन मंदिर में हुआ आयोजन प्रतिष्ठा महोत्सव में रिंकेश जैन बड़जात्या बनेंगे सोधर्म इंद्र
कामा
कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन दीवान मंदिर के प्रांगण में स्थित विजयामती स्वाध्याय भवन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्र चयन कार्यक्रम का आयोजन वीर चंद जैन बड़जात्या दिल्ली की अध्यक्षता एवं सुभाष चंद्र जैन अगोनिया जैन,गजेंद्र जैन,महावीर प्रसाद जैन,सुभाष जैन बिजली वाले,कपूर चन्द जैन,सुरेश चन्द जैन अगोनिया के आथित्य में आयोजित हुआ।
महोत्सव समिति के महामन्त्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि आगामी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु पात्रों के चयन किये गए तो भगवान के माता पिता वीरचन्द जैन उषा जैन बड़जात्या




दिल्ली,सौधर्म इंद्र रिंकेश जैन दीपा जैन चयनित किये गए तो वही अन्य प्रमुख पात्रों में वैभव जैन रिया जैन धनपति कुबेर, पारस जैन मीरा जैन जयपुर महायज्ञ नायक,दीपक जैन दीपाली जैन ईशान इंद्र,रवि जैन अंजली जैन सानत इंद्र व राजेन्द्र जैन कविता जैन माहेन्द्र इंद्र चयनित किये गये।


कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन सर्राफ व संजय सर्राफ ने किया तो वहीं उदयभान जैन जयपुर,प्रवीण जैन बड़जात्या,विकास मोनू जैन ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अन्य पात्रों का चयन भी किया गया तो वहीं समाज का आह्वान किया कि महोत्सव को सभी बड़े उत्साह एवं सहयोग के साथ आयोजित करें। कार्यक्रम में जैन समाज के स्त्री पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
