सकल दिगंबर जैन समाज की रथयात्रा महोत्सव शुक्रवार को

धर्म

सकल दिगंबर जैन समाज की रथयात्रा महोत्सव शुक्रवार को

पिड़ावा

सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में मनाये जाने वाला पर्व श्री पार्श्वनाथ भगवान रथयात्रा महोत्सव पिड़ावा की धर्ममय नगरी में शुक्रवार निकाली जाएगी रथयात्रा अनादिकाल से निकाली जा रही है राजस्थान प्रांत की वीर प्रस्वनी धरा पर सुदूर दक्षिण पूर्व में स्थित मालवा अंचल से जुड़ी झालावाड़ जिले की धर्ममय नगरी पिड़ावा में शताब्दियों से चली आ रही है।

रथयात्रा परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी देवाधिदेव श्री पार्श्वनाथ भगवान की भव्य रथ यात्रा परम पूज्य 108 श्री भूतबलि सागर, मुनि सागर ,मोन सागर, मुक्ति सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में निकलेगी

 

 

 

 

जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि झालावाड़ जिले के पिड़ावा में जैन समाज के 400 घर की सबसे बड़ी समाज है इसके बाद आगर जिले के सुसनेर में सबसे ज्यादा 200 घर की जैन समाजके है पिड़ावा नगर में जैन समाज के 6 मन्दिर है नगर में कई मुनि राजो ने चातुर्मास किये है यहां से 5 किलोमीटर दूरी पर कोटड़ी में भी जिनेंद्र भगवान का मन्दिर है और यहां से 6 किलोमीटर दूर पर श्री भक्तामर विश्वधाम डो़ला जी का भव्य मंदिर है। यहां नगर में कई मुनि महाराजो ने चातुर्मास किये और संतों का आहार विहार भी होता रहता है। श्री ब्रह्मानंद सागर महाराज ने पिड़ावा नगर में 8 चातुर्मास किए और उनकी समाधि भी पिड़ावा में हुई। और इनकी पावन प्रेरणा से वर्ष 2002 से रथयात्रा को हाथों से खिंचने की प्रेरणा ब्रम्हानंद सागर महाराज जी से मिली।
भव्य रथयात्रा शेर मौहल्ला से होती हुई। ब्रह्मानंद नसिया सूरजकुंड नयापुरा पहुंचेगी जहां पर महाराज जी की दिव्य देशना प्रवचन होंगे प्रवचन के बाद सभी का वात्सल्य भोज होगा भव्य रथयात्रा का प्रमुख आकर्षण बडनगर म. प्र. का भारत बैंड, भजन गायक अभिनन्दन प्रेमी के मधुर भजन, राष्ट्रीय कवि डॉं.अनिल जैन उपहार का काव्यपाठ के साथ संचालन, श्री सांवलिया दिव्य घोष व सुंदर मनमोहक रंगोली द्वारा सजाया जाएगा व हेलीकाप्टर द्वारा पुष्प वर्षा,जिनवाणी ग्रुप, सिद्धा महिला मंडल ,महिला मंडल, ब्रह्मानंद ग्रुप, भूतबलि सागर युवा वर्ग द्वारा भक्ति की जाएगी।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *