दिव्य अलौकिक है मल्लिनाथ भगवान के अतिशय से आच्छादित क्षेत्र तालनपुर

धर्म

दिव्य अलौकिक है मल्लिनाथ भगवान के अतिशय से आच्छादित क्षेत्र तालनपुर

तालनपुर 
जैन दर्शन अति प्राचीन है इसकी प्राचीनता का प्रमाण अनेकों बार हमें देखने को मिल जाता है आज हम एक पावन तीर्थ क्षेत्र का विवरण बता रहे हैं जो बहुत ही अतिशयकारी एवं ऊर्जा से ओतप्रोत हैं ऐसा पावन क्षेत्र है तालनपुर।

 

 

         

विवरण
तालनपुर-कुक्षी के दर्शन अवश्य करें। जैन इतिहास की समृद्ध परम्परा के दर्शन मध्यप्रदेश सहित संपूर्ण। भारतवर्ष में मिलते है। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ बावनगजा की प्राकृतिक सुंदरता और 84 फीट उत्तुंग प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेवजी के अपूर्व अतिशय से आच्छादित संपूर्ण निमाड़ और रेवा नर्मदा का तट सांस्कृतिक
विविधताओं से भरपूर है ।

 

सिद्धक्षेत्र बावनगजा से 35किमी. की दूरी पर कुक्षी नगर से 3
किमी दूर खण्डवा – बड़ौदा राजमार्ग पर अतिशय क्षेत्र तालनपुर – कुक्षी स्थित है । तीर्थ अनेक अतिशयों से सुविख्यात है ।तीर्थंकर मल्लिनाथजी की पाँच अद्भुत प्रतिमाएं :क्षेत्र के श्री पारस गंगवाल ने मुझे चर्चा करते हुए बताया कि वीर निर्वाण संवत 1898की घटना बताई जब खेत में एक किसान का हल अटक गया, बहुत परिश्रम के बाद भी उस हल को निकाल नहीं सका, थक हारकर किसान सो गया। सोते समय उसे स्वप्न आया कि भूमि की खुदाई करों, किसान ने भूमि की खुदाई की तो पाया कि यहां तो मूर्तियां है, उसे 13प्रतिमाएं प्राप्त हुई । यह समाचार।  समीपस्थ जैन समाजजन सुसारी-कुक्षी को मिला । दिगम्बर – श्वेताम्बर जैन समाज ने आपसी सामंजस्य से पाँच बड़ी प्रतिमाएं दिगम्बर जैन समाज। को व छोटी आठ प्रतिमाएं श्वेताम्बर जैन समाज में बांट लीअन्यत्र नहीं गई प्रतिमाएं :

 

दोनों समुदाय प्रतिमाएं अपने-अपने ग्रामों में ले जाने हेतु बैलगाड़ी पर रखी लेकिन उनके प्रयास असफल हुए और दोनों समुदायों ने तालनपुर कुक्षी में ही मंदिर बनाने का निश्चित किया । दिगम्बर जैन समाज का भव्य विशाल मंदिर खण्डवा-बडौदा राजमार्ग पर ही स्थित है जहां मूलनायक श्री मल्लिनाथ भगवान सहित मल्लिनाथ भगवान की प्राचीनप्रतिमाएं जिन पर संवत 1335उल्लेख है ।

 

 

प्रतिमा का रंग अलग ही है
श्री गंगवाल ने हमें बताया कि। पद्मासन में विराजमान प्रतिमा
साढ़े तीन फीट ऊंची है। प्रतिमा के पाषाण का रंग अलग ही है जिसे दर्शनकर ही महसूस किया जा सकता है। अतिशयकारी तीर्थ पर अत्यंत शांति है व सभी व्यवस्थाएं मौजूद है।

 

विस्तृत जानकारी के लिए आप निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते है
व्यवस्था उपलब्ध है । आप अपने आगमन की सूचना 9977113210 ज्ञानचंद जैन, 97552186188 मोहित जेन 97529231500 पारस गंगवाल से संपर्क कर सकते हैं

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *