वाक्केशरी श्रमणाचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज का चाकसू में भव्य मंगल प्रवेश कल-गुरुवार को*
समाधिस्थ गणाचार्य श्री विराग़ सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य वाक्केशरी श्रमणाचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर जी महाराज ससंघ का कल गुरुवार, 11 दिसम्बर को गुरु कृपा फार्म हाऊस टौक रोड़ (चाकसू से 9 किलोमीटर निवाई की ओर) से प्रातः 7.30 बजे मंगल विहार होकर चाकसू में भव्य मंगल प्रवेश होगा।
चाकसू – कोटखावदा मोड से आचार्य श्री का प्रातः 9:30 बजे मंगल प्रवेश जुलूस रवाना होगा ।
सभी मंदिरों के दर्शन करते हुए आचार्य श्री ससंघ श्री दिगम्बर जैन मंदिर पार्श्वनाथ (मंदिर कोट) तक पहुचेगे जहां धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा।
आचार्य श्री ससंघ की आहार चर्या चाकसू में ही होगी। सामायिक के बाद दोपहर में 1.30 बजे शिवदासपुरा के लिए मंगल विहार होगा।रात्रि विश्राम शिवदासपुरा में होगा।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
