आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज संघ का मंगल प्रवेश 9 को मंदसौर में
मंदसौर
परम पूज्य आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज संघ का मंगल आगमन मध्य प्रदेश की पावन नगरी मंदसौर में 9 दिसंबर को होने जा रहा है।
जानकारी देते हुए अमित गोदावत ने बताया की आचार्य श्री संघ सहित नागदा जावरा दलौदा होते हुए 9 दिसंबर की प्रातः बेला में नगर में प्रवेश करेंगे इसको लेकर समाज में काफी उत्साह है।
आचार्य श्री को 9 दिसंबर की प्रातः बेला में नूतन स्कूल मंदसौर से भव्य मंगल प्रवेश के साथ नगर में प्रवेश कराया जाएगा जिसको लेकर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है।
9 dec की बेला में आचार्य श्री के मंगल प्रवचन तारबंगला मंदिर मंदसौर में होंगे।
सकल दिगंबर जैन समाज मंदसौर एवं मुनि सेवा समिति मंदसौर ने सभी से गुरुदेव के मंगल प्रवेश में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। 8 dec को 2.30 बजे महाराज जी का विहार दलौदा से हुआ रात्रि विश्राम टीनू मेहता के खेत पर चौपाल सागर के पास होगा
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312






