फूलेता नदी दो संतों के महामिलन की साक्षी बनी आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज संघ एवम मुनि श्री पावन सागर महाराज का संघ का हुआ महामिलन
देई
कस्बे से विहार करते हुए आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का विहार बुधवार को नैनवां की और हुआ तभी शीतल कलकल बहती फूलेता नदी फूली नहीं समाई अपने आपको सौभाग्यशाली मान रही थी प्रसंग था मुनिश्री 108निश्चय सागर महाराज, मुनि श्री 108 पावन सागर महाराज एवम आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज संघ का महामिलन हुआ।
जैसे ही यह महामिलन हुआ सभी मौजूद जन भाव विहल हो गए
जयकारों से मार्ग गूंज उठा एक अलग ही वातावरण उसे समय देखने को मिला। देई से आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महामुनिराज मुनिश्री 108प्रांजल सागर सागर महाराज मुनिश्री 108प्रवीर सागर, मुनि प्रत्यक्ष सागर और क्षुल्लक प्रमेश सागर महाराज का विहार नैनवा की और हुआ।

रास्ते में उनका। मिलन नैनवां की ओर विहार कर रहे मुनिश्री 108 निश्चय सागर और पावन सागर महाराज से हुआ। मिलन पर दोनों मुनि संघ ने आपस में धर्मचर्या की । मुनि संघ के साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर पुण्यलाभ अर्जित किया।
निश्चयसागर महाराज और पावन सागर ने देई में मंगल प्रवेश किया।आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज का चतुर्मास रामगंजमंडी में हुआ था और वह हरियाणा जा रहे थे। वहीं निश्चय सागर का चतुर्मास जयपुर में हुआ और वह अपने संघ के साथ जबलपुर जा रहे थे। दोनों संघों का यह मिलन हुआ श्रद्धालु मुनि संघ के साथ जयकार करते हुए मार्ग में साथ चले।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312



