अब हिमाचल मे भी स्थापित होगा हथकरधा केंद्र
बनवार
केंद्र से आई टीम ने कारीगरों से की मुलाकात, निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय मंत्री को सौंपी जाएगी
हथकरघा केंद्र में कार्य करने वाले सभी कारीगरों से भी टीम ने मुलाकात की। टीम ने हथकरघा केंद्र में तैयार किए जा रही सामग्री को भी देखा। यहां स्थापित मशीनों की जानकारी भी ली। बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में इसी तरह के हथकरघा केंद्र की स्थापना की जा रही है, इसीलिए यह टीम परस्वाहा हथकरघा केंद्र पहुंची और समस्त जानकारी ली। इस मौके पर सिद्धार्थ मलैया भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि परस्वाहा हथकरघा केंद्र आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से शुरू किया गया है। जिसमें सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। वर्तमान में यहां तैयार होने वाले वस्त्रों का निर्यात देश के अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। वहीं विदेशों में भी यहां निर्मित वस्त्र निर्यात हो रहे है। इस केंद्र पर निर्मित होने वाले वस्त्र एक अच्छी क्वालिटी के रहते हैं। वही उनकी कई विशेषताएं भी रहती है। केंद्रीय टीम ने कहा कि हथकरघा केंद्र का निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसे वह केंद्रीय मंत्री को सौंपेंगे। केंद्रीय मंत्री के सचिव ने बताया कि मंत्री अनुराग ठाकुर आचार्यश्री विद्यासागर जी के दर्शन करने के लिए जल्द ही आएंगे और उनका आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। हथकरघा समिति प्रचार प्रसार मंत्री प्रदीप जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मशीनरी एवं कपड़ा तैयार होने की पूरी जानकारी ली
केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा कल्याण मंत्रालय मंत्री अनुराग ठाकुर के सचिव संदीप ठाकुर, रागिनी सबरवाल और स्वयं सेवक संघ के मुख्य सचिव कबीर जैन गुरुवार को हथकरघा केंद्र परस्वाहा का निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर ब्रह्मचारी सुनील भैया, पदम भैया ने सभी को हथकरघा केंद्र की जानकारी से अवगत कराया और इस केंद्र के उद्देश्य की जानकारी दी।
संकलित अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
