मुनिश्री योगसागर महाराज एवम  सिंधिया के बीच मराठी में चर्चा

धर्म

मुनिश्री योगसागर महाराज एवम सिंधिया के बीच मराठी में चर्चा

गुना 

निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 योगसागर महाराज विहार के एक दिन पहले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुनिश्री के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

 

 

 

सिंधिया एवम गुरुदेव के मध्य मराठी में चर्चा हुई आपको बता दे महाराज श्री की जन्मभूमि महाराष्ट्र-कर्नाटक के सीमावर्ती जिले से जुड़ी हुई है। स्कूली शिक्षा मराठी एवं कन्नड़ भाषाओं में हुई थी।

 

इसलिए जब वे केंद्रीय मंत्री से मिले तो उन्होंने मराठी में ही बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने मुनिसंघ को श्रीफल भेंट किया। बाद में जनसभा को हिन्दीमें संबोधित करते हुए कहा कि जैनधर्म के दो मूलभूत सिद्धांतों जियो और जीने दो तथा क्षमावाणी कोअपने जीवन का आधार बताया।

 

 

इस अवसर पर, ब्रह्मचारी संजीवभैयाजी ने आचार्यश्री के महान उपकारों को रेखांकित करते हुएउन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग रखी। इसके अतिरिक्त,जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी ट्रेन का नामकरण आचार्य विद्यासागर इंटरसिटी ट्रेन करने, गौशाला में   जलभराव से गायों को बचाने के लिए पुलिया निर्माण करने और गायों की चिकित्सा हेतु डॉक्टर की सेवा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर समाज की और से श्री सिंधिया का स्वागत किया गया

    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *