HND हॉस्टल एवम भूमि को बचाने के लिए दिए गए योगदान के लिए डॉक्टर कल्याण गंगवाल को आचार्य गुप्तिनंदी गुरुदेव के सानिध्य में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
पुणे
HND हॉस्टल एवम भूमि को बेचने से बचाने के लिए क्रान्तिकारी संत आचार्य श्री 108 गुप्तिनंदी जी महाराज का योगदान अहम है अनेक लोगों ने इसमें अपना सर्वत्र समर्पित किया था।
उन्हें में से एक क्रांतिकारी व्यक्तित्व जिन्होंने अहिंसा शाकाहार के लिए भी अपना सर्वस्व समर्पित कर रखा है अनेक लोगों को उन्होंने शाकाहारी बनाया एवं मूक पशुओं की रक्षा में भी अपना अहम योगदान दिया। ऐसे व्यक्तित्व जो 80 वर्ष की उम्र के होने के बावजूद भी इस आंदोलन में कूद पड़े उन्होंने इसको बचाने के लिए आमरण अनशन तक की चेतावनी दे डाली थी। उनके इस अहम योगदान के लिए आज पुणे में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर एवं माला आदि पहनाकर सम्मानित किया गया। 


प्रशस्ति पत्र देते हुए कहा गया की क्रांतिकारी राष्ट्र संत आचार्य श्री गुप्तिनदी गुरुदेव की पवन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से यह प्रशस्ति पत्र आदर पूर्वक समर्पित किया जाता है। श्रीमान डॉक्टर कल्याण गंगवाल एच. एन. डी. बोर्डींग मंदिर की रक्षा, संरक्षण एवं अस्तित्व को सुरक्षित रखने हेतु आपने जोअद्वितीय योगदान, दृढ निष्ठा, समाजहित भावना एवं सहयोग प्रदान किया वह अत्यंत सराहनीय,प्रेरणादायक तथा समाज के लिए अमूल्य है ।


आपकी यह सेवा-भावना न केवल वर्तमान समाज के लिए हितकारी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों हेतु भी एक श्रेष्ठ उदाहरण हैं। क्रांतिकारी राष्ट्र संत आचार्य श्री गुप्तिनंदीजी गुरुदेव सहसंघ आपके इस पुण्य प्रयास को ह्रदय से साधुवाद एवं मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हैं.यह सम्मान – पत्र आपकी उसी निष्काम सेवा एवं समर्पण का प्रतीक है।
*सौजन्य
सकल जैन समाज – पुणे एवं पिंपरी चिंचवड़
दिनांक : 29-11-2025
स्थान : पुणे
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

