लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आचार्य श्री पुलक सागर महाराज का लिया आशीष
उदयपुर
परम पूज्य आचार्य श्री 108 पुलक सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद लेने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला पहुंचे।
उन्होंने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान चित्रकूट नगर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्यश्री 108 पुलक सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री बिरला ने गुरुदेव से आशीर्वाद लेने के बाद कहा की उनकी दिव्य उपस्थिति, तेजस्वी वाणी और करुणामय आशीर्वचन आत्मबल को दीप्त करते हैं तथा श्रद्धा, साधना और लोकहित के पावन पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की अद्भुत प्रेरणा प्रदान करते हैं।



आदमी की कीमत खुद से नहीं संगती से होती है आचार्य श्री
आचार्य श्री 108 पुलक सागर महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि आदमी की कीमत खुद से नहीं संगति से होती है जीवन में अच्छी संगति एवं संतों के साथ रहने से कीमत बढ़ती है। संतो के दर्शन से पाप नष्ट होते हैं।
आचार्य श्री ने आगे कहा कि योग्यता और तकदीर गुरु के हाथ में होती है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

