हाड़ौती की धरा आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज एवम जय कीर्ति जी महाराज की मिलन की साक्षी बनी एडिशनल एसपी इंटेलिजेंस श्री प्रवीण जैन ने भी लिया आशीर्वाद 

धर्म

हाड़ौती की धरा आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज एवम जय कीर्ति जी महाराज की मिलन की साक्षी बनी एडिशनल एसपी इंटेलिजेंस श्री प्रवीण जैन ने भी लिया आशीर्वाद 

      कोटा 

 हाडोती की स्वर्णिम धरा पर विगत 4 पांच माह से धर्म की अद्भुत गंगा में डुबकी लगा रही थी विगत दिनों पूर्व आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज एवं आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का महामिलन कोटा के हाईवे पर देखने को मिला जिसकी साक्षी हाडोती की स्वर्णिम धरा बनी। 

 

 

वहीं बुधवार की प्रातः बेला एक और महा मिलन की साक्षी बनी जब आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज एवम जय कीर्ति महाराज का महामिलन हुआ कोटा नगर की तलवंडी इसकी साक्षी बनी यह महामिलन वात्सल्य का और धर्म की ज्योति का एक पर्याय बना जिसका साक्षी कोटा नगर बना।

 

                       परम पूज्य आचार्य विनिश्चय सागर जी महाराज ससंघ एवं परम पूज्य धर्म दिवाकर जय कीर्ति गुरु देव का भव्य ऐतिहासिक मिलन तलवंडी स्थित कपिल मेडिकल स्टोर के पास हुआ। जिसको देखकर कोटा नगर अपने आप को धन्य मान रहा था जन-जन का मन खुशी से प्रफुल्लित था आनंद के इन क्षणों में सभी भक्त भाव विहल थे।

 

 

प्रातः बेला में आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज संघ ने कोटा स्थित महावीर नगर से तलवंडी की और बिहार किया बिहार के दौरान आचार्य श्री स्काइलाइन मल्टी परिसर में पहुंचे जहां एडिशनल एसपी इंटेलिजेंस श्री प्रवीण जैन ने आचार्य श्री का परिवार सहित मंगल आशीर्वाद लिया श्री जैन आचार्य श्री की अपने आवास पर पहुंचने पर मंगल अगवानी की एवं उनके पद प्रक्षालन किया मंगल आरती की एवं अपने आप को धन्य एवं गौरवान्वित माना उन्होंने इन क्षणों को अपने पुण्य क्षण माना। इसी मल्टी परिसर में परम मुनि भक्त श्री मिथुन मित्तल ने भी गुरुदेव की मंगल आगवानी की एवं उनके आवास पर गुरुदेव के चरण कमल एवम आशीष प्राप्त होने पर मित्तल परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 

और यही कहते हुए प्रतीत हो रहे थे जब से गुरु दर्श मिला, मन है मेरा खिला खिला मेरी तुमसे डोर बंध गई है मेरी तो पतंग उड़ गई है। 

इसी के साथ आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का संघ सहित तलवंडी दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ जहां समाज बंधुओ ने उनकी मंगल अगवानी की। दर्शन प्रवचन उपरांत ……  

पूज्य आचार्य श्री 108 श्री विनिश्चय सागर जी महाराज को आहार दान देने का सौभाग्य श्री त्रिलोक भूपेंद्र मयंक सांवला परिवार को मिला 

एवं पूज्य मुनिश्री 108 प्रांजल सागर जी महाराज को आहार दान देने का सौभाग्य श्री विमल बाकलीवाल परिवार को मिला पूज्य मुनि श्री 108 प्रवीर सागर जी महाराज को आहार दान देने का सौभाग्य एवं पूज्य मुनि श्री 108 प्रत्यक्ष सागर जी महाराज जी को आहार दान देने का सौभाग्य श्री देवेंद्र अर्पित सुरलाया परिवार * को मिला । एवं पूज्य क्षुल्ल्क श्री 105 प्रमेश सागर जी महाराज को आहार दान देने का सौभाग्य श्री पंकेश सांवला परिवार को मिला ।

       अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *