श्रुत संवेगी मुनिश्री आदित्य सागर महाराज का हुआ अजमेर में भव्य मंगल आगमन भीड़ हमारे लिए नहीं भगवान महावीर स्वामी की मुद्रा के लिए हुई है मुनि श्री आदित्य सागर महाराज 

धर्म

श्रुत संवेगी मुनिश्री आदित्य सागर महाराज का हुआ अजमेर में भव्य मंगल आगमन भीड़ हमारे लिए नहीं भगवान महावीर स्वामी की मुद्रा के लिए हुई है मुनि श्री आदित्य सागर महाराज 

अजमेर 

धर्म परायण नगरी अजमेर में आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य श्रुतसंवेगी महाश्रमण मुनिश्री 108आदित्यसागर जी महाराज (ससंघ) ने शनिवार को धर्म नगरी अजमेर में जयकारों के साथ भव्य मंगल प्रवेश किया।

 

 

 मुनि संघ सेवा समिति के प्रवक्ता पदम चन्द सोगानी ने बताया सकल दिगंबर जैन समाज के समाजबंधुओं ने जयकारों के साथ मुनि श्री ससंघ की पुरानी आर पी एस पी पर अगवानी की तत्पश्चात मंगल प्रवेश जुलुस बैंड बाजों, ढोल, बग्गीया के साथ नगर भ्रमण करवाते हुए , विभिन्न महिला मंडलों की उपस्थिति में पुरानी आर. पी .एस.सी से प्रारम्भ होकर कचहरी रोड, जी .पी.ओ, चूड़ी बाजार, नया बाजार चौपड,उतार आगरा गेट होते हुए सोनी जी नसियां पहुच कर धर्म सभा में परिवर्तित हुआ।

 

 

 

 

 

आदित्य सागर महाराज ससंघ का नया बाजार चौपड पर पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनन्दन 51 थाल में हुआ पाद प्रक्षालन

पदम चंद सोगानी ने बताया भव्य मंगल प्रवेश मार्ग नया बाजार चौपड पर मुनि श्री ससंघ की पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनन्दन किया 51 थाल में नीरज- श्वेता पाटनी परिवार सहित सैकड़ों श्रदालुओं ने पाद प्रक्षालन किये बड़ी संख्या मौजूद श्रद्धालुओं को मुनि श्री ने चौपड पर बनाये गए मंच से मंगल आशीर्वाद प्रदान किया भक्तों ने जयकारे लगाये।

 

 

सोनी जी की नसियां में धर्म सभा

श्रुत संवेगी मुनिश्री 108आदित्य सागर महाराज ने सोनी नसियां में विशाल धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा भीड़ हमारे लिए नहीं भगवान महावीर स्वामी की मुद्रा के लिए हुई है जिनको भगवान महावीर स्वामी, पंच परमेष्ठी पर श्रद्धान है गुरूओ के प्रति आस्था है वह अपने आप आते हैं उन्हें बुलाया नही जाता।

 

 

 

          सोनी नसियां जी मे आयोजित धर्म सभा में प्रमोद सोनी- प्रतिभा सोनी, पारस – शान्ता पाटनी व जैन मिलन के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शास्त्र भेंट किया, पादप्रक्षालन संजय – अनुभा बाकलीवाल ने किया कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भक्ति नृत्य कर मंगलाचरण प्रस्तुत किया,अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया,नरेंद्र गोधा व लोकेश ढिलवारी ने कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन किया,सभा में प्रमोद सोनी, सुशील बाकलीवाल,विनय पाटनी, नितिन दोसी, ललित पाण्डया, नीरज पाटनी, रिपेन्द्र कासलीवाल,विनय गदिया, अमित वैद, मिक्की बाकलीवाल, मनोज गोधा, प्रवीण गदिया, मिश्रीलाल गदिया आदि बड़ी संख्या में महानुभव मौजूद थे।

 

 

 

आदित्य सागर महाराज की आहारचर्या लुहाडिया परिवार के निवास पर सम्पन्न हुई

 धर्मसभा समापन के बाद श्रुत संवेग मुनिश्री 108आदित्य सागर जी महाराज की आहार चर्या विशाल- अक्षय – अंकित लुहाडिया परिवार के निवास स्थान सुन्दर विलास पर संपन्न हुई सैकड़ों भक्तों ने आहारचर्या कराई।

 

 

 

मात्र 4:30 घण्टे का रहा प्रवास

मुनि श्री  आदित्य सागर महाराज ससंघ का प्रातः 10 बजे मंगल आगमन हुआ और दोपहर 2:30 बजे ब्यावर की और मंगल विहार किया सोगानी ने बताया महाराज जी मात्र 4:30 घंटे में धर्म की गंगा बहा गए दर्शनार्थियों से सोनी नसियां खचाखच भरी रही।मुनि श्री आगामी कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण अजमेर को समय नहीं दे पाये लेकिन मात्र 4:30 घंटे में समाज बन्धुओं ने खुब पुण्य कमाया

 

पदम चंद सोगानी प्रवक्ता 9829796689 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *