*बड़नगर में आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज संसघ मंगल प्रवेश*
बड़नगर(मध्यप्रदेश)।
गणाचार्य आचार्य 108 श्री विराग सागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य राष्ट्रगौरव, प्रखरवक्ता, तीर्थरक्षक शिरोमणि, वात्सल्य मुर्ति प.पू. आचार्य 108 श्री विहर्षसागर जी महाराज संसघ का बड़नगर में आज भव्य मंगल प्रवेश हुआ। साथ ही आचार्य श्री एवं मुनिश्री संयत सागरजी महाराज का महामिलन भी हुआ।आचार्य श्री संसघ की भव्य आगवानी में जितेन्द्र पंड्या विधायक, अभय टोंग्या नगरपालिका अध्यक्ष, अंकित पाटोदी, अशोक गोधा, गुणवन्त टोंग्या, नवीन काला, नरेंद्र कासलीवाल, संजय पाटनी, अशोक शाह, नरेंद्र शाह, संजय बिलाला, प्रमोद गोधा, संजय पापलिया, सुनील कासलीवाल, प्रदीप गदीया, जितेन्द्र कासलीवाल आदि सभी वरिष्ठ समाजजन ने आचार्य श्री की आगवानी की।

इसके साथ ही बेंड बाजो के साथ बज रहे भक्तिमय भजनों से वातावरण भक्ति से ओत प्रोत हो गया।जानकारी देते हुए श्री मनीष टोंग्या ने बताया कि मंगल आगवानी में महिला मंडल भी अपनी ड्रेस कोड में मंगल कलश को लेकर चल समारोह की आगवानी कर रही थी।
चल समारोह नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए स्वाध्याय भवन में समापन हुआ। यहां पर साधर्मी बन्धुओ ने आचार्यश्री को श्रीफल भेंटकर दर्शन किए, पाद प्रक्षालन गोधा परिवार द्वारा किया गया एवम शास्त्र भेंट टोंग्या परिवार द्वारा भेंट किया गया। मंगलाचरण रश्मि बाकलीवाल ने किया। संचालन अजीत टोंग्या ने किया।
आचार्य श्री ने प्रवचन में बड़नगर की धर्म भक्ति की तारीफ की और कहा की सब कुछ हो लेकिन हमेशा आपके चेहरे पर मुस्कान होना चाहिए। मनीष टोंग्या से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी






