आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में 2500 से अधिक दीपाराधना के साथ ऐतिहासिक बनाया महावीर निर्वाण महोत्सव
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में इस वर्ष का महावीर निर्वाण महोत्सव 2500 दीपकों की दीप आराधना कर मनाया।
वहीं सांयकालीन बेला में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में 2500 दीपकों की दीप आराधना की गई
जिसके अंतर्गत सभी परिवार अपने घर से दीपक लेकर आए जिसे आकर्षक रूप से मंदिर प्रांगण में सजाया गया।

अपने आप में जब दीपों की रोशनी हुई तो एक अलग ही उदीयमान प्रकाश देखने को मिला जो एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा था। इस आयोजन में सभी का उत्साह भरपूर दिखा इस बेला में सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी की आरती की गई मानो लग रहा था किसी तीर्थ स्थल पर भक्त मग्न हो आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के सानिध्य का ही प्रतिफल था कि इतना अलौकिक भव्य महावीर निर्वाण महोत्सव सम्पन्न हुआ हो। भगवान महावीर स्वामी की आरती उपरांत भक्तों ने आचार्य श्री 108 विनिश्चय महाराज की मंगल आरती की इस आयोजन ने समाज को जोड़ने में सेतु का काम किया।


अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312




