कार्तिक कृष्ण तेरस के दिन महावीर स्वामी महामुनिराज ने योग निरोध धारण कर पुरुषार्थ कर केवल ज्ञान प्राप्त किया था इसलिए इसे धन्य तेरस कहा जाता है आचार्य श्री वर्धमान सागर जी
टोंक 21 को प्रातः चातुर्मास निष्ठापन, महावीर स्वामी को निर्वाण लाडू एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान होगे आज प्रवचन में आचार्य श्री ने बताया कि लौकिक रूप से आप धनतेरस कहते हैं जबकि धार्मिक दृष्टिकोण से केवल ज्ञान की अनुमोदना के लिए धन्य तिथि मानी गई।कार्तिक कृष्ण तेरस के दिन महावीर स्वामी महामुनिराज ने योग निरोध धारण कर पुरुषार्थ कर केवल ज्ञान प्राप्त किया था इसलिए इसे धन्य तेरस कहा जाता है लौकिक रूप से आप धनतेरस कहते हैं,जबकि धार्मिकदृष्टिकोण से केवल ज्ञान की अनुमोदना के लिए धन्य तिथि मानी गई।आचार्य श्री ने बताया कि वीर ,अतिवीर, सन्मति ,वर्धमान और महावीर नाम से जुड़ी कथा बताई महापुरुष पांच पूजा को प्राप्त होते हैं । यह मंगल देशना धन्य तेरस के अवसर पर आयोजित चादनपुर के महावीर मंडल विधान की पूजन पर आयोजित धर्म सभा में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने प्रकट की ।राजेश पंचोलिया के अनुसार आचार्य श्री ने आगे बताया कि पुरवा भील,सिंह, मरीचि ,देव चक्रवती आदि पर्याय के बाद पिछले जन्म में नन्द राजा के जीव ने 16 कारण भावना भाकर, तीर्थंकर नाम कर्म प्रकृति का बंध कर रानी त्रिशला और महाराजा सिद्धार्थ के यहां जन्म लिया कमल सराफ ने बताया कि धन्य तेरस पर प्रातः आचार्य श्री सानिध्य में श्री महावीर स्वामी के पंचामृत अभिषेक के बाद मुनि श्री हितेंद्र सागर जी द्वारा रचित चांदनपुर के महावीर मंडल विधान की पूजन सभी इंद्र द्वारा कर 35 अघ्र्य श्रीफल मंडल पर चढ़ाएं गए। निकट के शिवाड़ के श्री वर्धमानसागर रात्रि पाठशाला एवं देवली में चातुर्मास रत मुनि श्री प्रणीत सागर जी के प्रेरणा से देवली समाज के शताधिक बालक बालिकाओं ने आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की आचार्य भक्ति कर चरण प्रक्षालन और जिनवाणी भेंट की।प्रातः 4 बजे आचार्य संघ सानिध्य में चातुर्मास निष्ठापन की मांगलिक क्रियाएं होगी।श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक में रविवार को प्रातःकाल विधान में इंद्र इंद्राणी ने भगवान महावीर स्वामी की पूजा अर्चना करके बड़े भक्ति भाव से इंद्र और इंद्राणियों ने अध्र्य समर्पित किए। समाज के अध्यक्ष धर्मचंद दाखिया महामंत्री धर्मेंद्र पासरोटियां कमल सर्राफ तथा समाज के प्रवक्ता पवन कंटान ने बताया कि मंगलवार को प्रातः काल 8:30 बजे भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक महापर्व पर निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा एवं दोपहर महिलाओं के द्वारा रंगोलीऔर शाम को दीपक प्रतियोगिता रखी गई है शाम को श्री महावीर स्वामी की महाआरती होगी राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312






