भवानीमंडी चातुर्मास की बड़ी उपलब्धि, सालों की प्रतिक्षा होगी पूरी आचार्य विद्यासागर संत निलय का शिलान्यास 10 मिनट में 21 कमरे की घोषणा
भवानीमंडी
हाड़ौती की धर्म नगरी भवानी मंडी में धनतेरस धन्य तेरस बनकर प्रस्फुटित हुई बरसों से चली आ रही मांग को मानों पर से लग गए ।
जी हां 21कमरों से निर्मित होने वाली संत शाला का भूमि पूजन शिलान्यास परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य व नवाचार्य 108 श्री समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवृति शिष्य मुनि द्वय १०८ श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज व १०८ श्री निस्पृह सागर जी महाराज के परम सानिध्य में भवानीमंडी में संपन्न हुआ।
जैसे ही यह प्रकल्प सबके सामने आया सभी के चेहरो की खुशी अलग ही दिख रही थी और अपने आप ही भामाशाहों के दरबार खुल गए और तुरंत ही 21कमरों की घोषणा हो गई।



जो अपने आप में एक स्वर्णिम क्षण कहा जाएगा। इसे हम संतो के प्रति भक्तों का श्रद्धा भाव कहें या पूर्व में हुए मुनि श्री 108 विनीत सागर महाराज, मुनि श्री 108 चंद्रप्रभ सागर महाराज के नगर में हुई वर्षा योग प्रवास का प्रभाव कहे, एवं हाल ही में हो रहे वर्षायोग की पुण्य वर्गणाओं का प्रताप कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312



