क्षुल्लक श्री 105 शीलसागर महाराज की समाधि
टोंक
आचार्य 108 वर्धमान सागर जी महाराज के ससंघ में क्षुल्लक श्री 105 शील सागर जी महाराज का समाधि मरण रात्रि 12.43 मिनिट पर हो गया है
चकडोल यात्रा दिनांक 8/10/25 को पात 8 बजे जेन नसिया से नंदलाल जी संजय कुमार जी सघी के फैक्ट्री के पीछे वाली जगह समाधि स्थल पर पर जावेगी
परिचय
अहमदाबाद जिले के कलोल नगर के श्री अवनीश भाई 69 वर्ष ने टोंक नगर में विराजित आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से 2 अक्टूबर को क्षुल्लक दीक्षा ग्रहण की गृहस्थ अवस्था की पत्नी श्रीमती नैना से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीमती प्रभावती श्री रतिलाल वखरिया के यहां 14 अप्रैल सन 1956 को जन्मे विवाहित 3 पुत्रियों अर्पिता, अंकिता , खुशबू के भरे पूरे परिवार के अवनीश भाई की दीक्षा 2 अक्टूबर को हुई उल्लेखनीय हे कि आपके साले सा मुनि श्री पदम कीर्ति सागर ओर उनकी पत्नी ने भी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से ही दीक्षा लेकर आर्यिका श्री प्रेक्षा मति होकर संघस्थ है राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

