शरद पूर्णिमा” पर विदिशा समग्र पाठशालाओं के 120 बच्चे अवधपुरी भोपाल पहुंचे एवं मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज का आशीर्वाद लिया
विदिशा ः
विश्ववंदनीय संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी महामुनिराज एवं वर्तमान आचार्य समयसागर जी महामुनिराज एवं गणिनी आर्यिका 105ज्ञानमती माताजी की भौतिक पर्याय के अवतरण दिवस पर नगर में श्री सकल दि. जैन समाज विदिशा एवं अन्य समाज सेवी संस्थाओं के माध्यम से मिष्ठान एवं भोजन वितरण किया गया।
प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया प्रातः श्री पारसनाथ दि. जैन मंदिर अरिहंत विहार में प्रातः7 बजे से आचार्य छत्तीसी विधान किया गया, वहीं शीतलधाम में भगवान शीतलनाथ स्वामी का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई,किरी मौहल्ला स्थित श्री महावीर जिनालय में प्रातः8 बजे विशेष शांतिधारा दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन एवं मुकेश जैन बड़ाघर तथा मंदिर के टृस्टीयो तथा भक्तों ने संपन्न की।


वही माधवगंज स्टेशन जैन मंदिर के नीचे खीर वितरण का कार्यक्रम स्थानीय विधायक मुकेश टंडन के आतिथ्य में रखा गया
इस अवसर न. पा.उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ती, जिला जैन समाज अध्यक्ष वसंत जैन,छत्रपाल शर्मा, महिला नेत्री श्रीमति सपना राजेश जैन,भा.ज.पा. की प्रवक्ता श्री मति मंजरी जैन, समाजसेवी अतुलशाह,एस एस एल जैन परमार्थिक संस्था अध्यक्ष संजय सेठ, सकल दि. जैन समाज के अध्यक्ष शेलेन्द्र चौधरी, महामंत्री प्रदीप जैन,पुष्पेंद्र जैन सहित गुरुवर सेवा समिति, जैन मिलन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विदिशा सेवा संस्थान कच्छीभवन किरीमौहल्ला में निराश्रितों को मिष्ठान के साथ भोजन वितरण कराया गया


इस अवसर पर जैन समाज के अलावा सोनी समाज की महिलाएँ भी उपस्थित थी कार्यक्रम कासंचालन अतुलशाह ने करते हुये आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज का गुणानुवाद किया इस अवसर पर संजय सेठ,प्रवक्ताअविनाश जैन,डा. सरस जैन ने संबोधित किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

