शरदपूर्णिमा पर ज्ञानमति माताजी के जन्मदिन पर तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा गणिनी प्रमुख श्री ज्ञान माताजी*को “कालजई व्यक्तित्व” पदवी से घोषित किया
अयोध्या 6 अक्टूबर 2025, सोमवार।परम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माता जी ससंघ सानिध्य में भगवान ऋषभदेव आदि पाँच तीर्थंकरों की जन्म भूमि शाश्वत तीर्थ अयोध्या में गणिनी प्रमुख सर्वोच्च साध्वी श्री ज्ञानमती माताजी का 92वाँ जन्मदिन व 74वाँ संयम दिवस के पुनीत अवसर पर शरद पूर्णिमा रत्नत्रय महोत्सव द्वितीय दिवस 6अक्टूबर 2025 प्रातः 6 बजे से बडी मूर्ति भगवान ऋषभदेव 31फुट उत्ंग प्रतिमा जी के अभिषेक व शान्तिधारा हुई, तत्पश्चात परम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की महा पूजा बड़े ही भक्ति भाव के साथ की गई जिसके सोधर्म इंद्र कमल कुमार कासलीवाल बॉम्बे द्वारा 101 सामूहिक अर्घ्य समर्पित किए सभी ने बड़ी ही भक्ति के साथ जयमाला पर भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए गए ।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि दोपहर 2बजे भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी का नियमित राष्ट्रीय अधिवेशन पूर्व न्यायाधीश कैलाश चांदीवाल महाराष्ट्र के मुख्य अतिथि एवं तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन गाजियाबाद की अध्यक्षता में हुआ जिसके विशिष्ट अतिथि पारुल जैन अतिरिक्त जिला न्यायाधीश थे।.
मंगलाचरण प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन एवं स्वागत उद्वोधन डॉ जीवन प्रकाश जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद्,राष्ट्रीय मंत्री भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा किया गया।
भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा परम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माता जी को कालजयीव्यक्तित्व उपाधी से विभुषित किया गया।
इस अवसर पर परम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञान मती माताजी, प्रज्ञा श्रमणी चन्दनामती माताजी, पीठाधीश रवीन्द्र कीर्ती स्वामी जी ने कहा की संरक्षण के लिए सम्पूर्ण जैन समाज का योगदान होना चाहिए।
अधिवेशन में सुनयना जैन लखनऊ, जय कुमार जैन कोटा, विजय कुमार लुहाडिया, कैलाश जैन सराफ लखनऊ, पवन घुवारा, संजय पापडीवाल,जवाहर लाल जैन सिकन्द्रावाद, जम्बू प्रसाद जैन गाजियाबाद, कैलाश जी चांदीवाल, शरद जैन दिल्ली ने तीर्थ क्षेत्रों के संरक्षण व किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला।
डा जीवन प्रकाश जैन ने बताया कि 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार प्रातः 6 बजे 31फुट उतंग प्रतिमा जी का महामस्तिकाभिषेक होगा मध्यान्ह 2 बजे से- पूज्य माताजी की मुख्य विनयांजलि सभा एवं त्रिलोक शोध संस्थान का सर्वोच्च गणिनी ज्ञानमती पुरस्कार 2025 प्रदान किया जायेगा।
रात्रि 7 बजे- आरती एवं सांस्कृतिक संध्याआदि कार्यक्रम होंगे।
मंच का कुशल संचालन हसमुख गांधी इन्दौर द्वारा किया गया
…… उदयभान जैन जयपुर
मो.. 94143-06696 से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312