“लक्ष्य बनाओ पुरुषार्थ जगाओ धर्म पथ पर आगे बड़ो”- मुनि श्री प्रमाणसागर
भोपाल (अवधपुरी)
“एक एक कदम आगे बढ़ाने वाला व्यक्ति हजारों मील की यात्रा पूरी कर लेता है,और हजारों मील की चर्चा करने वाला व्यक्ती एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाता” उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने प्रातःकालीन धर्मसभा में व्यक्त किये। उन्होंने कहा “चलता चले वह आदमी, बढ़ता चले वह आदमी,
उत्सर्ग पथ पर शूल से लड़ता चले वह आदमी” धर्म और कर्तव्य पथ पर चलने वालों के जीवन में बाधाएं तो आती ही रहती है,मनुष्य को बाधाओं से नहीं घबराना चाहिये क्योंकि “संघर्ष ही जीवन का नाम है” उन्होंने कहा कि “लक्ष्य बनाओ पुरुषार्थ जगाओ” तथा धर्म पथ पर आगे बड़ो लक्ष्य विहीन मनुष्य कभी अपनी मंजिल को प्राप्त नहीं कर सकता। “खुद का पता होता नहीं जिनको अपनी मंजिल का,राह के पत्थर भी उन्हें रास्ता नहीं देते” सबसे पहले अपना ध्येय बनाइये कि चलना किधर है?आपके सामने दो ही मार्ग है एक है मोक्षमार्ग जिस पर तीर्थंकर प्रभु चले तथा दूसरा मार्ग गृहस्थी का मार्ग है,


दोनों ही मार्ग आपके सामने है मुनि श्री ने कहा कि मोक्षमार्ग पर आगे बड़ो तो यहअतिउत्तम मार्ग है, यदि आगे न बड़ सको तो इतना तो तय कर लो कि अभी तक जिस रास्ते पर चल रहे हो उस रास्ते पर नहीं जाऐंगे बदलाव ही भटकाव को रोकेगा। जिस रास्ते पर तीर्थंकर प्रभु चले वह रास्ता प्रभु ने आज गुरु के माध्यम से हमें दिखाया है उस रास्ते पर आगे बड़े और अपने संसार को कम करें यही अपना ध्येय होंना चाहिये।


प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया 4 अक्टूबर शनिवार को प्रातः6:15 बजे श्री पारसनाथ दि. जैन मंदिर विद्याप्रमाण गुरुकुलम् से घटयात्रा मुनिसंघ के सानिध्य में प्रारंभ होगी जो कि संविद नगर होती हुई वापिस कार्यक्रम स्थल अवधपुरी में आयेगी एवं ध्वजारोहण, मंडप उदघाटन, तथा सकलीकरण की क्रियाओं के साथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा तथा श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ होगा जो कि निरंतर 12 अक्टूबर तक जारी रहेगा।कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
