छोटे स्थान पर भी तीर्थ बन सकता है-मुनि पुंगव श्रीसुधासागर महाराज रविवार को होगा टीकमगढ़ प्रवेश*
ललितपुर
— छोटे स्थान पर भी तीर्थ बन सकता है जरूरी नहीं कि बड़ा शहर और स्थान हो अभी ललितपुर में बहुत बड़ा आयोजन था बड़ी समाज थी छोटे स्थान पर भी आप चाहें तो अच्छा मन्दिर बन सकता है, इसके लिए इच्छा शक्ति की आवश्यकता रहती है।

धर्म कार्य में तो उत्साह बना रहें तो सब होता ह हम क्रोध और कषाय तो करते हैं, ऐसे धर्म कार्य नहीं करते। मुनि
पुंगव श्री सुधासागर महाराज ने बानपुर में धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।
बानपुर तीर्थ में हुआ भव्य मंगल प्रवेश
मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमणमुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज मुनिश्री पूज्य सागर महाराज, ऐलक श्री धैर्य सागरज महाराज, क्षुल्लक श्री गंभीर सागर महाराज ससंघ का शाम को बानपुर तीर्थ में भव्य मंगल प्रवेश हुआ इसके पहले रात्रि विश्राम के बाद गुगरवार के लिए विहार कर आहार चर्या हुई। शाम को अतिशय क्षेत्र बानपुर में संघ सहित भव्य मंगल प्रवेश किया टीकमगढ़ शहर में आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का पंचकल्याणक महोत्सव 17 फरवरी से 23 फरवरी तक होने जा रहा है | श्री 1008 मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ निर्यापक मुनि श्री 108 सुधा सागर ज महाराज के ससंघ सानिध्य में संपन्न होगा |


रविवार को मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज का टीकमगढ़ प्रवेश
महोत्सव के मीडिया संयोजक प्रदीप जैन बम्होरी ने बताया कि टीकमगढ़ शहर में प्रथम बार निर्यापक मुनि श्री108 सुधा सागर महाराज का आगमन रविवार को प्रातः 8:30 से होने जा रहा है| टीकमगढ़ शहर की वीर व्यायामशाला को अगवानी की जिम्मेदारी दी गई है |साथ में टीकमगढ़ शहर की 25 महिला मंडल मुख्य रूप से आगवानी में अपना सहयोग करेंगी| मुनि श्री 108 सुधा सागर महाराज का दीक्षा के बाद अधिकांश चातुर्मास एवं प्रवास राजस्थान में रहा| मुनि श्री सुधासागर ज महाराज का टीकमगढ़ नगर में प्रथम बार आगमन हो रहा है |मुनि श्री पिछले 8 माह से ललितपुर उत्तर प्रदेश में विराजमान थे| मुनि संघ की अगवानी के लिए पूरे शहर की सज्जा की गई है |नंदीश्वर कॉलोनी को दुल्हन की तरह सजाया गया है
रविवार को प्रातः काल कि बेला में बानपुर टीकमगढ़ रोड से टीकमगढ़ नगर में भव्य प्रवेश करेंगे इस हेतु जगह जगह रंगोली बनाई गई है समाज के लोगों ने अपने घरों पर जैन ध्वज लगा रखा है| रविवार को प्रातः 8:30 मुक्तिधाम रोड पर मुनि संघ की अगवानी होगी | वीर व्यायामशाला के अध्यक्ष सुनील भाई जी ने बताया कि सिंधी धर्मशाला से नंदीश्वर द्वार तक रैंप पर मुनि श्री की आगवानी करेगी | रैंप पर चलकर मुनि श्री नंदीश्वर द्वार तक पहुंचेंगे |मुनि श्री सुधा सागर महाराज का 12 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक नंदीश्वर कॉलोनी में प्रवास रहेगा| 17 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक ढोंगा मैदान में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन मुनि श्री के सानिध्य में संपन्न होगा| प्रति दिन मुनि श्री के मांगलिक प्रवचन होंगे शाम को 6:00 बजे प्रतिदिन जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम का आयोजन लाइव किया जाएगा|
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
