मदनगंज किशनगढ़ में आर्यिका रत्न 105 यशस्विनी माताजी ससंघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

मदनगंज किशनगढ़ में आर्यिका रत्न 105 यशस्विनी माताजी ससंघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

मदनगंज/ किशनगढ़

धर्म परायण नगरी मदनगंज किशनगढ़ में आज गणिनी आर्यिका 105 स्यादवादमति माताजी की सुयोग्य शिष्या आर्यिका रत्न 105 यशस्विनी माताजी (ससंघ) ने रविवार को मार्बल नगरी में भव्य मंगल प्रवेश किया। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा को जानकारी पर ज्ञात हुआ कि सकल दिगंबर जैन समाज ने सघ की बैंड बाजों द्वारा भव्य आगवानी की उक्त संघ


गुणसागर इंटरनेशनल रलावता से सायंकालीन विहार कर श्री वर्धमान ग्रेनिटो पर रात्रि विश्राम करने के बाद आर्यिका संघ ने रविवार सुबह मार्बल नगरी में प्रवेश भव्य किया, कार्यक्रम में पद्मावती मार्बल पर समाज के लोगों ने उनकी अगवानी कर आशीर्वाद लिया, समाज के गौरव पाटनी ने बताया कि संघ को जयकारों के बीच जुलूस के रूप में नगर भ्रमण कराते हुए रूपनगढ़ रोड, आरओबी होते हुए श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर लाया गया जहां पर मंदिर समिति अध्यक्ष विनोद पाटनी की अगुवाई में समाज ने संघ का पाद प्रक्षालन कर आरती की तथा संघ ने जिनालय में दर्शन कर मंगलमय उद्बोधन दिया बाद में उन्हें जुलूस के रूप में जयपुर रोड, मुख्य चौराहा होते हुए श्री आदिनाथ मंदिर के दर्शन कर जैन भवन में विराजित मुनिश्री वैराग्य सागर महाराज, मुनिश्री स्वयंभू सागर महाराज, मुनिश्री अनुकरण सागर महाराज के दर्शन किए एवं धर्म चर्चा की, तत्पश्चात तेली मोहल्ला स्थित चन्द्रप्रभु मंदिर में दर्शन करने के बाद धर्म सभा आयोजित की गई धर्म सभा में मकराना से पधारे हुए सभी भक्तों का सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गयाl धर्म सभा के दौरान पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, सुरेंद्र दगड़ा, माणकचंद गंगवाल, दिनेश पाटनी, आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल ने अल्प प्रवास हेतु निवेदन कियाl माताजी ससंघ ने सभी को मंगलमय आशीर्वाद दिया,मंगल प्रवेश के दौरान संघ का जगह-जगह समाज के लोगों ने पाद प्रक्षालन कर आरती की एवं आशीर्वाद लिया। इस दौरान अनिल पाटनी, सुमेर गोधा, कैलाश पाटनी, सुभाष बड़जात्या, योगेश पाटनी, विमल बाकलीवाल ,कमल वेद, पंकज पहाड़िया, कैलाश गंगवाल , विनय छाबड़ा ,पदम गंगवाल, प्रदीप वेद, कमल पहाड़िया, पारसमल बाकलीवाल, प्रदीप गंगवाल, आदि उपस्थित थे।

*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *