भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी स संघ के पावन सानिध्य में श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नैनवा में 25 अप्रैल को होगा जिन सहस्त्रनाम विधान का आयोजन
पुण्य के उदय से तीर भी तकदीर बन जाती है ,और पाप के उदय से तकदीर भी तीर बन जाती है।आर्यिका विज्ञा श्री
जयपुर
परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी स संघ के पावन सानिध्य में श्री आदिनाथ दिगम्बर मन्दिर नेनवा में कल जिन सहस्त्रनाम विधान का भव्य आयोजन होगा, जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि आज प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, अष्टद्रव्यों से पूजा के बाद आर्यिका श्री ने अपने मंगलमय प्रवचन में कहा की आप जब भगवान के पास जाते हो तो उनसे कुछ मांगना नहीं मन में यह विश्वास रखना की में पुण्य कर्म करुगा तो मुझे उसका फल भी मिलेगा , मनुष्य की सोच है कि मांगने वाला याचना करने वाला तो भिखारी होता हैं, बिना मांगे सब कुछ मिल जाता है तो भगवान से मांगना क्यूं ? सीता सती ने दिल से प्रार्थना की तब अग्नि का जल बनाया सोमासती ने नाग को हार बना दिया | यह होती हैं असली भक्ति एवं प्रार्थना आप भगवान के पास भिखारी बनकर नहीं सम्पूर्ण भावो के साथ भक्त बनकर जाओ भगवान से प्रार्थना तो करना पर दिमाग से नही दिल से करना भगवान के प्रति भक्ति में श्रद्धा और सम्पूर्ण ही सबसे प्रथम आयाम है , इसलिए आपकी भक्ति में स्वार्थ नहीं संपूर्ण होना चाहिए आप बड़े भाग्यशाली पुण्यशाली हो जो आपको भगवान की भक्ति करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ,कहते हैं पुण्य के उदय में तीर भी तकदीर बन जाती है ,और पाप की उदय में तकदीर भी तीर बन जाया करती है | वैसे तो आपके जीवन की कोई कीमत नहीं है,जैसे धागे की कोई कीमत नहीं होती यदि उस धागे में मोतियों को पिरो दिया जाए तो उस धागे की कीमत मोतियों सम हो जाती है | वैसे ही मानव जीवन रूपी धागे में देव ,शास्त्र ,गुरु की सेवा रूपी मोती पिरो दोगे तो मानव जीवन रूपी धागे की कीमत भी देव शास्त्र गुरु सम हो जाते हैं,आज श्री आदिनाथ संस्कार पाठशाला के लगभग 40 बच्चों ने मिलकर भक्ति भाव के साथ प्रभु व गुरु पूजन कर पुण्यार्जन प्राप्त किया,गोधा ने अवगत कराया कि 25 अप्रैल को प्रातः 5:30 से श्री अग्रवाल आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बड़ा मंदिर नैनवा में जिनसहस्रनाम विधान का भव्य आयोजन होने जा रहा है आप सभी पधार कर पुण्य लाभ ले।
*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*
