टोंक जैन समाज ने शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के लिए निवाई को आमंत्रित किया
निवाई – परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय परम पूज्य बीसवीं सदी के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी महोत्सव पर 3 अक्टूबर को टोंक में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसको लेकर टोंक जैन समाज ने 29 सितम्बर को निवाई पहुंचकर सकल दिगम्बर जैन समाज निवाई को 3 दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयधोष के साथ वात्सल्य आमंत्रण पत्रिका प्रदान किया गया। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि आयोजन की सफलता को लेकर श्रेष्ठी राजेश बोरदा, प्रदीप साईवाड़, ज्ञानचंद दाखिया, सुनील आंडरा, विनोद जैन, मोहित चंवरिया, महावीर प्रसाद पराणा, हुकमचंद जैन विष्णु बोहरा विमल गिन्दोडी़ अरुण लटुरिया सुनील भाणजा विमल पाटनी महेन्द्र चंवरिया मनोज पाटनी महेन्द्र जैन योगेश जैन प्रकाश गिन्दोडी़ हर्षित जैन मनीष जैन द्वारा इस आयोजन में निवाई के आठ जिन मंदिरों में बेनर पोस्टर एवं कार्ड वितरण किया गया।
