आने वाला समय कांग्रेस का होगा -गुंजल / राजोरिया

राजनीति

आने वाला समय कांग्रेस का होगा -गुंजल / राजोरिया

प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए गए वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत के लिए रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉक द्वारा मोड़क गांव में आयोजित बैठक में कोटा बूंदी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल ,विधानसभा प्रत्याशी महेन्द्र राजोरिया,वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के कोटा जिला प्रभारी सत्येश शर्मा,कोटा देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, विधानसभा कॉर्डिनेटर धर्मराज मेहरा ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गायत्री मीणा ,एन एस यू आई जिलाध्यक्ष निरंजन ,ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा हेमंत तिवारी मौजूद रहे।

 

 

 

इस अवसर पर विधानसभा कॉर्डिनेटर धर्मराज मेहरा ने कहा राहुल गांधी ने पूरे देश में वोट चोरी को मुद्दा बनाया है की किस प्रकार वोट की चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है ।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गायत्री मीणा ने कहा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी क्योंकि लोकतंत्र को बचाना है।

एन एस यू आई जिलाध्यक्ष निरंजन ने कहा युवाओं के हाथ में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का जिम्मा है इसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे।

  कोटा देहात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कोटा के लिए वोट चोरी बड़ा मुद्दा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी के खिलाफ अभियान को मजबूती से खड़ा करना होगा ,आज किसान फसल खराबे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है लेकिन केवल सर्वे किए जा रहे है राहत पहुंचाने की बजाय सर्वे हो रहे है ।

     

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के प्रभारी अर्बन कॉपरेटिव बैंक बूंदी के अध्यक्ष सत्येश शर्मा ने कहा राहुल गांधी ने वोट चोरी के बारे में विस्तार से देश को बताया है और अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इस वोट चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान को गांव गांव ढाणी ढाणी तक पहुंचाए और जनजागरण के माध्यम से वोट चोरी के खिलाफ जनमत तैयार करे और बताए किस प्रकार लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है फर्जी वोटर बनाकर,सही वोटरों के नाम काटकर वोट की चोरी की जा रही है कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र इसका उदाहरण है यहां कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूत है अभियान शुभारंभ हो गया है।

 

इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी महेन्द्र राजोरिया ने कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता समर्पित होकर पार्टी के लिए काम करता है और वोट चोरी से परिणाम बदल जाता है तो कार्यकर्ता को दुख होता है अब जब राहुल गांधी ने इसके तथ्य प्रस्तुत कर दिए है तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि इस मुद्दे को आम जन तक लेकर जाए और जागरूक कार्यकर्ता के रूप में काम करे,कोटा में कोचिंग में पढ़ने वाले हजारों बच्चों के नाम वोटर लिस्ट में फर्जी तरीके से जोड़े जाने की खबरें मिलती रही है लेकिन कार्यवाही नहीं होती ,कांग्रेस का कार्यकर्ता हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेगा राजनीतिक द्वेषता के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग देश ने देखा है कैसे सीबीआई, ई डी,निर्वाचन आयोग,इनकम टैक्स आदि का दुरुपयोग विपक्ष को दबाने के लिए किया जा रहा है हजारों केस दर्ज कर दबाव की कार्यवाहियों होती है और अंत में परिणाम शून्य निकलता है जिससे जाहिर होता है यह झूठी और बनावटी कार्यवाही केवल दबाव के लिए की जाती है ,राजोरिया ने कहा किसान पीड़ित है और सरकार सत्ता के मद में चूर होकर उसकी गुहार को अनसुना कर रही है किसानो को तत्काल राहत दी जानी चाहिए ,स्मार्ट मीटर लगाकर मीटर कंपनियों को फायदा देने का काम भाजपा सरकार कर रही है ।

पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा निर्वाचन आयोग भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है राहुल गांधी द्वारा कई विधानसभाओं ,लोकसभाओं की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को उजागर किया तो देश को पता चला लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।

भाजपा अनैतिक तरीकों से सत्ता पर काबिज है इसमें संवैधानिक संस्थाओं को हथियार बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा है ।

संविधान द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए बनाए नियमों की अवहेलना की जा रही है ।

भाजपा का नेता विभागों के ठेकेदार बन बैठा दिए है आम आदमी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है लेकिन अधिकारी भाजपा नेताओं के इशारे पर भ्रष्टाचार में मस्त है ।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर जसविंदर सिंह विक्की,पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौतम,उपाध्यक्ष रमेश मीणा गुड्डू, पूर्व उपप्रधान राजेंद्र सिंह सिसोदिया,ब्लॉक संघटन महासचिव कमल गुर्जर ,किशनगंज विधानसभा कॉर्डिनेटर वीरेंद्र सिंह मंडा,रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा, हेमंत तिवारी ,कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष ए ब्लॉक गोविंद भड़क ,मंडल अध्यक्ष जसवंत मीणा, हरीश प्रजापत,पवन मीणा,संजय ओरा ,नईमुद्दीन कुरैशी, राकेश नागर,प्रहलाद राठौर,सावन ललावत,रामगंजमंडी नगर अध्यक्ष पवन बाबेल,सुकेत नगर अध्यक्ष अब्दुल रऊफ सहित रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जनप्रतिनिधि ,पार्षद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा 

इस अवसर पर मोड़क के विमल जैन ,घनश्याम चीता ,कल्याण धाकड़ ,रामकल्याण भील ,अनिल ठेगला,महेश ठेगला,मुकेश ठेगला,सुरेंद्र कांकर ने कांग्रेस का दामन थामा इस अवसर पर प्रहलाद गुंजल,महेंद्र राजोरिया,भानुप्रताप सिंह ने माल्यार्पण कर कांग्रेस में शामिल किया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *