जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे – गोयन्दा

राजनीति

जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे – गोयन्दा

रामगंजमंडी

13अगस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामगंजमंडी के तत्वाधान में आयोजित जन अधिकार एवं न्याय संकल्प धरना को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने कहा रामगंजमंडी क्षेत्र में मंगलम सीमेंट फैक्ट्री, ए एस आई कंपनी सहित अन्य खान मालिकों द्वारा बड़ी मात्रा में गोचर भूमि एवं सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमियों पर कब्जा कर रखा है या उन्हें नष्ट कर दिया है गोयन्दा न कहा गरीब लोग जो अपने मकान बनाकर रह रहे है को उजाड़ा जा रहा है , इन उद्योगपतियों से गोचर भूमि मुक्त करवाई जानी चाहिए , किसानो को गत वर्ष का घोषित मुआवजा भी अभी तक नहीं दिया गया है किसान आस लगाकर बैठे है ,कांग्रेस आमजन के अधिकारों के लिए लड़ेगी और न्याय दिलाने का काम करेगी ।

 

 

 

नगरपालिका रामगंजमंडी के पूर्व अध्यक्ष विजय गौतम ने कहा खान मालिकों द्वारा खनन मजदूरों का शोषण किया जा रहा है नियमों तो ताक में रखकर ठेके पर काम करवाया जा रहा जो कि खनन कानूनों का उल्लंघन है , बंद खदानों को भरा नहीं गया न ही सुरक्षा के लिए चारदीवारी या फैंसिंग भी नहीं करने से हर वर्ष दुर्घटनाएं होती है गौतम ne कुंभकोट खान में बोरिना निवासी प्रकाश अहीर की मृत्यु का मामला उठाया और खान सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन को निंदनीय बताते हुए कार्यवाही की मांग की।

 

 

 

नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बाबेल ने कहा रामगंजमंडी में सफाई व्यवस्था चौपट है एक घंटे की बारिश में नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी ,नगरपालिका में भेदभाव पूर्व कार्यवाहियों होती है नोटिस देकर भय बनाया जा रहा है इसका जवाब आमजन चुनावो में देगा ।

 

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक मेघवाल ने कहा भ्रष्टाचार भाजपा राज की पहचान बन गया है आम आदमी थाने में शिकायत लेकर जाता है कार्यवाही के नाम पर उसी को पाबन्द कर दिया जाता है , आमजन को न्याय नहीं मिल रहा ।

जिला महासचिव रवि गौतम ने सुकेत नगरपालिका में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और कार्यवाही की मांग की।

ब्लॉक महासचिव संघटन कमल गुर्जर ने कहा रामगंजमंडी की स्वास्थ व्यवस्था वेंटिलेटर पर है जिला अस्पताल रेफरल हॉस्पिटल बन गया है ।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया, एन एस यू आई अध्यक्ष कान सिंह , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संस्कार मीणा ,खेल प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष शामिक अली, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद राठौर , सावन लालावत , राजेंद्र वर्मा ,पिंटू मेहरा ,रवि नागर कुटिया गोचर नवीन गुर्जर श्यामाचार्य कमल गुर्जर अशोक मेघवाल नारायणलाल मेघवाल ,शंभू लाल कारपेंटर ,लक्ष्मण सिंह बबलू ,आसिफ मेव ,शोएब मेव ,विक्रम सिंह, हरीश मेघवाल ,रजनीश मेहर,नईमुद्दीन कुरैशी रामेश्वर गुप्ता निजाम भाई मांगीलाल मेघवाल ,कालू लाल मुंडिया, आशिक अली महेंद्र सिंह हाड़ा,राजेंद्र धनिया रामेश्वर गुप्ता मांगीलाल बूंदी पूजा मेंहरा ,रेखा बामी ,ममता भारती शोएब मेव , बृजेश धरनावद बृजमोहन सुथार ,रतनलाल धनिया, अमृत लाल वर्मा ,राजेंद्र धनिया ,चतुर्भुज अहीर इस्लाम अरनिया, शकील मिर्जा ,मनोज भारती राधेश्याम मीणा ढकिया, शंभू लाल रईस हनोतीया, बाबूलाल सांखला, नदीम बेग,विजय यादव छितर लाल गुर्जर ,ओम गोचर ,अनिल सुमन ,राकेश मेघवाल, विजय गौतम ,मुकेश धाकड़ ,रिंकू धाकड ,जॉनी शर्मा ,रामदयाल मीणा कृतेश मेड़ा ,दिलीप सिंह राठौड़,भेरुलाल मेघवाल, उदयलाल भील , रामकरण , कनीराम राजू खेड़ा, नूर मोहम्मद आशिक ,भेरुलाल मेघवाल , गोपाल मेघवाल ,भेरू लाल मेघवाल , बजरंग धाकड़ ,रविंद्र गौतम ,रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *