लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के जन्मदिवस पर रामगंजमंडी क्षेत्र में 1000 से अधिक यूनिट रक्तदान

राज्य

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के जन्मदिवस पर रामगंजमंडी क्षेत्र में 1000 से अधिक यूनिट रक्तदान

 

रामगंजमंडी।

कोटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं देश के चौथे बड़े संवैधानिक पद — लोकसभा अध्यक्ष — श्री ओम बिरला जी का जन्मदिवस आज पूरे क्षेत्र में उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया।

 

नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश मेडतवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नरेंद्र काला ने बताया कि बिरला जी के जन्मदिवस को मानवता और सेवा को समर्पित करते हुए संपूर्ण क्षेत्र में भव्य रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरक संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं व आमजन में अत्यधिक जोश और उत्साह देखा गया।मुख्य शिविर अग्रसेन अतिथि गृह, रामगंजमंडी में आयोजित हुआ, साथ ही सुकेत, चेचट, जुल्मी सहित विभिन्न स्थानों पर भी रक्तदान शिविर लगाए गए।

 

सभी ने मिलकर बिरला जी के जन्मदिवस को त्याग, परोपकार और मानव सेवा को समर्पित किया।

 

वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र काला ने बताया कि

रामगंजमंडी : 316 यूनिट

सुकेत : 251 यूनिट

जुल्मी : 114 यूनिट

सुकेत मंडल (कल) : 365 यूनिट

चेचट : 201 यूनिट

इस प्रकार कुल मिलाकर 1000 से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ।

उन्होंने कहा कि “हमने उनके जन्मदिवस को मानव सेवा को समर्पित किया, क्योंकि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है।”

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *