अर्थ को पहचानो और जीवन को सही दिशा दैने वाला ही परमार्थ के सुख को प्राप्त करता है”- मुनि श्री प्रमाणसागर
भोपाल (अवधपुरी) अपने जीवन में यदि आपने पुण्य नहीं किया यह जीवन व्यर्थ गया लेकिन यदि उसे पाप के कार्य में रमा दिया या किसी का शोषण किया तो आपका जीवन को अनर्थ किया वंही आपने सही नियोजन कर अपने अर्थ को परमार्थ में लगा दिया तो वह आपका सही प्रयोजन है”
उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने चार शव्द अर्थ व्यर्थ अनर्थ और परमार्थ की व्याख्या करते हुये व्यक्त किये।मुनि श्री ने कहा कि जीवन को व्यर्थ और अनर्थ से बचाना है तो अपने समय, शक्ती और संसाधनों का सही उपयोग करो इनको सही दिशा दो, गलत कार्यों में इनका नियोजन तो कभी करना ही नहीं चाहिये यह अपनी आत्मा के साथ छल और अनर्थ है उन्होंने कहा कि आपने विचार किया कभी में अनर्थ की ओर बड़ रहा हुं या मेरे जीवन में अनर्थ घट रहा है? उन्होंने दूध का उदाहरण देते हुये कहा दूध के दोहने का कोई अर्थ है वही दूध का फट जाना व्यर्थ है वही दूध को ढोल दैना अनर्थ है,वही दूध को जमाकर उसका घी निकाल लैना परमार्थ है जीवन दूध की तरह है इसका सही उपयोग करो व्यर्थ मत जाने दो जीवन कोसही दिशा नहीं दोगे तो जीवन में विक्रति आएगी और जीवन बरबाद होगा संत कहते है जीवन को जिओ और जीवन को बरबाद होंने से बचाओ जिससे वाद में पछताना न पड़े।

उन्होंने अल्फ्रेड नोबल जो कि डायनामाइट का आविष्कारक था का उदाहरण देते हुये कहा कि उसके मन में बिचार आया कि लोग मेरे मरने के पश्चात किस रुप में याद करेंगे? उसने समाचार पत्र में एक झूठीं विज्ञप्ति दे दी कि “अल्फ्रेड नोबल मर गया” अखबारों ने इस खबर को फ्रंट में छापा *मौत का सौदागर सदा के लिये सो गया* अल्फ्रेड नोबल ने जब यह पड़ा तो उसने अपने आपको धिक्कारते हुये कहा कि इस दुनिया से जाने के बाद लोग मुझे “मौत के सौदागर” के रुप में याद करेंगे और उसने निर्णय लिया कि “मुझे मौत का सौदागर नहीं” “शांति का दूत बनना है” और इसी भावना से उसने अपनी संपत्ति को शांति के लिये जो नोबल पुरस्कार के रुप में लगा दिया जो आज भी नोबल पुरस्कार के रुप में दिया जाता है, मुनि श्री ने कहा कि थोड़े से चिंतन ने अल्फ्रेड नोवल की दिशा बदल दी आप सभी लोग आंखें बंद कीजिये और एक प्रयोग कीजिये



आप मर गये है,चारों ओर से लोग एकत्रित है,आपकी अर्थी को बांध कर शमशान ले जाया गया वहा पर उस कफन को निकालकर अग्नि के हवाले कर दिया गया उसी समय कुछ लोग अपने अपने मोबाइल में लग गये तो कुछ लोग अपनी अपनी गपशप कर रहे थे तो तो कुछ लोग कपाल क्रिया होंने का इंतजार कर रहे थे कि कब हो और में राख में परिवर्तित हो गया शोक सभा हुई और मेरे विरोधियों ने भी मेरा गुणगान किया कुछ दिनों घर में बैठकों का सिलसिला चला, मेंने देखा कि कल तक जो कहा करते थे कि तुम्हारे बिना कैसे रहेंगे?वह सभी अपने अपने काम में लग गये यह कहानी मेरी नहीं सभी की है जिन्होंने अपने जीवन में कुछ अच्छे कार्य किये उनको भी लोग कुछ समय तक ही याद करते है फिर भूल जाते है मुनि श्री ने कहा कि एक दिन तो सभी को तो राख होंना है” *मेरा भी राख होगा तेरा भी खाक होगा यही जीवन की सच्चाई है,

इसी मोहमाया में ही पूरा जीवन व्यर्थ हो जाता है, फिर याद आता है ” *यदि मेंने अपनी आत्मा को पहचान कर कल्याण का मार्ग अपनाया होता तथा मोक्ष मार्ग के अनुरूप चला होता तो में भी परमार्थ के रास्ते पर चल अपनी इस आत्मा को भवभव के बंधन से मुक्त कर लेता।
उपरोक्त जानकारी प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने देते हुये बताया रविवार को दौपहर 1:30 बजे से “वृहद क्षमावाणी पर्व” मुनिसंघ के सान्निध्य में मनाया जाएगा जिसमें भोपाल तथा आसपास के जिले से भी श्रद्धालु सम्मलित होंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथी भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा स्थानीय सांसद आलोक शर्मा सहित जनप्रतिनिधी सम्मलित होंगे। संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
