पत्रकार को समाज में दर्पण की तरह कार्य करना चाहिए*:- आचार्य वर्धमान सागर महाराजजैन पत्रकार महासंघ ने टोंक में लिया आचार्य संघ का आशीर्वाद 

धर्म

पत्रकार को समाज में दर्पण की तरह कार्य करना चाहिए*:- आचार्य वर्धमान सागर महाराजजैन पत्रकार महासंघ ने टोंक में लिया आचार्य संघ का आशीर्वाद 

कोटा  पत्रकार को समाज में दर्पण की तरह कार्य करना चाहिए जिसमें समाज की तस्वीर स्पष्ट परिलक्षित होती है। जैन पत्रकारों का कर्तव्य है कि वह समाज के जागरूक प्रहरी के रूप में सतत कार्यशील रहते हुए समाज हित के मुद्दों पर अपनी कलम का मर्यादित उपयोग करें। उक्त उद्गार दिगम्बर जैन नसिया अमीरगंज टोंक में विराजमान वात्सलय वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने जैन पत्रकार महासंघ को आशीर्वाद देते हुए व्यक्त किये। 

  जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया व राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन के अनुसार जैन पत्रकार महासंघ का प्रतिनिधि मंडल टोंक स्थित दिगंबर जैन नसिया पहुंचा जहां आचार्य वर्धमान सागर महाराज का आशीर्वाद ग्रहण किया तो इस अवसर पर उपस्थित जैन पत्रकारों ने कहा की आचार्य वर्धमान सागर महाराज वर्तमान के वर्धमान है जो समाज को सटीक दिशा दिखाते हुए संयम साधना में लिप्त रहते हैं। पत्रकार जहां जागरूक रहकर समाज को नूतन राह प्रदान करते हैं वही सन्त समाज को दिशा प्रदान कर दशा परिवर्तन का कार्य करते हैं। महेंद्र बैराठी ने कहा कि पत्रकारों की भूमिका वर्तमान युग मे अति महत्वपूर्ण है। डॉ अनिल जैन ने कहा कि कलम जीवन्त है तो समाज जीवन्त रहेगा। बलवंत राज मेहता,राजा बाबू गोधा,सुरेंद्र प्रकाश जैन,वी बी जैन,दिलीप जैन,दीपक गोधा,मनोज जैन, संजय जैन बड़जात्या उपस्थित रहे।

  संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *