भारतीय किसान संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न कोटा
भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश प्रदेश अधिवेशन बुधवार को प्रारंभ हुआ। इस दौरान तीन वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव भी संपन्न हुए। कार्यकारिणी में कोटा संभाग को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिला है। कार्यकारिणी में दल्लाराम बाड़मेर को अध्यक्ष तथा प्रवीण सिंह चौहान उदयपुर को महामंत्री चुना गया। वहीं बद्रीलाल जाट को उपाध्यक्ष, जगदीश कलमंडा (कोटा) को प्रदेश मंत्री एवं बीज प्रमुख, शिवराज पुरी (बूंदी) को कोषाध्यक्ष, राम मूर्ति मीना (बारां) तथा भारती नागर (कोटा) को महिला प्रमुख, हुकुम पाटीदार (झालावाड़) जैविक प्रमुख, मोहनलाल नागर (कोटा), रामनाथ मालव (बारां), कैलाश गेंदोलिया(बारां) को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया। वहीं प्रांत कार्यकारिणी में महेंद्र व पृथालाल को उपाध्यक्ष तथा रजनी नागर व रमा शर्मा को
महिला प्रमुख चुना गया। अधिवेशन में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह तथा राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने संबोधित किया।
