आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज संघ सानिध्य में दमदम कोलकाता निवासी श्री संजय जैन सेठी ने 16 उपवास की साधना पूर्ण करने के बाद आचार्य श्री के सानिध्य में किया पारणा 

धर्म

आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज संघ सानिध्य में दमदम कोलकाता निवासी श्री संजय जैन सेठी ने 16 उपवास की साधना पूर्ण करने के बाद आचार्य श्री के सानिध्य में किया पारणा 

  रामगंजमंडी 

आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में नगर में अनेक तपस्या हुई यहां तक कि बाहर से आए भक्तों ने भी तप आराधना की। 

 

 

 इसी कड़ी में 60 वर्षीय दमदम कोलकाता निवासी श्री संजय जैन सेठी ने 16 उपवास की तप साधना पूर्ण की विगत एक माह से निरंतर गुरु चरणों में रहकर तन मन धन समर्पित करने हुए यह साधना पूर्ण की।

    इससे पूर्व विगत वर्ष 2024 में उन्होंने आचार्य श्री के कोलकाता के प्रवास के दौरान दसलक्षण पर्व पर 10 उपवास की, साधना पूर्ण की जो निर्विघ्न पूर्ण हुई उसके बाद ही उन्होंने मन बना लिया था जहां भी आचार्य श्री रहेंगे वहां रहकर 16 उपवास की साधना करूंगा।

   

   आचार्य श्री के सानिध्य ऐसी कठिन साधना मुझे रूई जैसी प्रतीत हुई 

    उन्होंने कहा संरक्षकअजीत सेठीअध्यक्ष दिलीप विनायका उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया उपाध्यक्ष कमल लुहाड़िया महामंत्री राजकुमार गंगवाल मंत्री राजीव बाकलीवाल एवम सभी समाज बंधुओ ने एवम मेरी बहन और मेरे बहनोई श्रीमती सारिका एवम श्रीमान मनोज चांदवाड ने मुझे पूरा सहयोग किया श्री सेठी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शोभा सेठी के सहयोग से यह तप आराधना को। तप आराधना पूर्ण होने के बाद श्री सेठी ने तप आराधना के विषय में आचार्य श्री के आशीर्वाद को सर्वोपरि मानते हुए कहा कि धर्म हमारी आत्मा को पावन-निर्मल बनाता है, 16 कारण पर्व धर्म का एक उत्कृष्ट रूप है। उन्होंने कहा मैं आचार्य श्री की तप साधना उनकी प्रेरणा उनके आशीर्वाद से यह तपस्या निर्विघ्न पूर्ण कर पाया हु इस तप साधना के दौरान मुझे एक अलग की उर्जा और एक अलौकिक अनुभूति हुई है जिसे शब्दों में वर्णन कर पाना असीमित है। आचार्य श्री के सानिध्य में 16 उपवास जैसी कठिन साधना में मुझे रूई जैसी हल्की प्रतीत हुई। 

 

 

 

 बिना किसी आकुलता के आनंद केसाथ पूरे व्रत धर्मध्यान पूर्वक सम्पूर्ण हुए सुबह से ध्यान,अभिषेक, शांतिधारा, आहार देना, तत्त्वार्थसूत्र, प्रतिक्रमण ये सारी दिनचर्या मेरे जीवन का सबसे अनमोल समय था जो मेरे लिए अविस्मरणीय है।।

 

उन्होंने कहा आचार्य श्री और सम्पूर्ण संघ का ही मेरे ऊपर बहुत ही आशीर्वाद और वात्सल्य रहा साथ ही ब्रह्मचारी भैयाजी और ब्रह्मचारी दीदियों के साथ रामगंजमंडी के प्रत्येक जन ने मेरा संबल बढ़ाया और जिसका मैं शब्दों रूपी सुमन से आभार प्रेषित करता हूं।

       अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *