काठमांडु जैन मन्दिर में बड़े ही हर्षों उल्लास के साथ सम्पन्न हुए भक्तामर दीप की महा अर्चना*

विदेश

काठमांडु जैन मन्दिर में बड़े ही हर्षोंउल्लास के साथ सम्पन्न हुए भक्तामर दीप की महा अर्चना

काठमांडु

परम पुज्य आचार्य श्री विद्यानन्दजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से दसलक्षण महापर्व के दौरान प्रतिष्ठाचार्य पंडित प्रकाशचंद जैन के सानिध्य में नेपाल की पावन धरा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर काठमांडू में संगीतमय भक्तामर दीप अर्चना बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई।

 

 

 

श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी व सामुहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रात: काल बड़े ही भक्त्ति भाव से भगवान श्री आदिनाथ के अभिषेक, भगवान श्री पारसनाथ के अभिषेक एवं शान्ति धारा, नित्य नियम पुजन पाठ के साथ दसलक्षण महामंडल विधान की पूजा अर्चना हुई।

 

 

शाम को महा आरती व 48 दीपकों द्वारा भक्तामर दीप प्रज्जवलन, प्रतिष्ठाचार्य पण्डित प्रकाश चन्द जैन जयपुर के द्वारा विशेष प्रवचनो के साथ साथ भक्त्ति संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमे जैन समाज की बड़ी संख्या में श्रावक – श्राविकाओं की उपस्थिति रही व सभी ने झूम- झूम कर भक्तामर के पाठ करते हुए भक्त्ति का आनन्द लिया।

विधानाचार्य पंडितश्री प्रकाश चंद जैन ने बहुत ही सुन्दर रूप से अपनी मधुर वाणी से एवम विधि विधान से सभी कार्यक्रम बड़े ही भक्ति भाव व उत्साह के साथ संपन्न करवाये।

 

 

संगीतकार अरुण जी आनंद जी जयपुर द्वारा शानदार स्वर लहरियों से भजनों की प्रस्तुती देकर सभी को मंत्र मुग्ध किया।

   

    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *