🙏 *उत्तम संयम धर्म व सुगंध दशमी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई*🙏 सुरेश चंद्र गांधी जिला बांदा राजस्थान की रिपोर्ट
नौगामा
उत्तम संयम धर्म एवं सुगंध दशमी के दिन आज प्रातः आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर समवशरण, एवं नसिया जी में विशेष शांति धारा अभिषेक सुनील भैया श्रुत धाम बिना मध्य प्रदेश एवं विधान आचार्य रमेश चंद्र गांधी के सानिध्य में की गई प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य को प्राप्त हुआ पंडाल में गीतकार पंकज जैन के मधुर स्वर लर एवं वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के बीच महिला पुरुष ने पूजन केअर्ध चढ़ाऐ,
पूजन के बाद तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया गया दोपहर में आदिनाथ मंदिर परिसर से बैंड बाजा के साथ पुरुष सफेद वस्त्र में महिला केसरिया वस्त्रो में बहु मंडल लाल वस्त्र में एवं बालक बालिकाएं रंगीन पचरंगी पोशाक के साथ जैन धर्म का धर्म ध्वजाऐ हाथों में लेकर बेड बाजो की मधुर स्वर लहरों के साथ शोभा यात्रा सुगंध दशमी के धूप चढ़ाने भगवान महावीर समवशरण मंदिर पहुंची जहां पर बड़े भक्ति भाव से भैया जी के सानिध्य में सुगंध दशमी का मंत्र पढ़कर धूप चढ़ाया गया इस अवसर पर मंदिर की में नवीन दान पत्र पेटी स्वास्तिक लगाकर शुभारंभ किया गया

पुनः शोभा यात्रा पंडाल पहुंची जहां पर ताड़ पत्र पर पर लिखी जिनवाणी ताम्रपत्र स्वर्ण पत्र को बड़े भक्ति भाव से उच्च सिंहासन पर महिला मंडल बालिका मंडल नवयुग मंडल पर विराजमान किया गया भैया जी ने बताया कि यह शास्त्र श्रुत धाम में सुरक्षित किए गए हैं जो की 400 वर्ष पूर्व हस्तलिखित किए गए थे विराजमान करने के बाद सभी ने बड़े भक्ति भाव से मां जिनवाणी को धूप अर्पित किया शाम को मंदिर की में भक्तांबर के 48 दीप प्रज्वलित किए गए आज का सौभाग्य राजेंद्र प्रकाश को प्राप्त हुआ प्रश्न मंच के बाद भैया जी द्वारा उत्तम संयम धर्म पर मार्मिक प्रवचन किया एवं सुगंध दशमी की महिमा बताई भैया जी द्वारा जिनवाणी संरक्षण हेतु जिनवाणी संरक्षण बालिका मंडल का गठन किया मनीषा नानावटी के सानिध्य में विद्या से विद्यासागर नामक नाटक का मंचन किया गया उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई
