उत्तम सत्य धर्म पर श्रुतधाम बीना मध्य प्रदेश के द्वारा हस्तलिखित शास्त्रों की प्रदर्शनी🙏

धर्म

उत्तम सत्य धर्म पर श्रुतधाम बीना मध्य प्रदेश के द्वारा हस्तलिखित शास्त्रों की प्रदर्शनी🙏

सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा की रिपोर्ट

नौगामा उत्तम सत्य धर्म के दिन आज प्रातः आदिनाथ मंदिर में वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान, नेमिनाथ भगवान महावीर समवशरण, सुखोदय तीर्थ नसिया में श्रुत धाम से पधारे सुनील भैया विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी के सानिध्य में बड़े भक्ति भाव से शांति धारा अभिषेक किया गया अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य पिंडारमिया राजू प्रकाश ढार वाला, पंचोरी मोहनलाल कचरा जी पंचोरी जैनम भरत, स्वरूप अखिल निहंक को प्राप्त हुआ

 

 

 

अभिषेक के पश्चात श्री जी को पंडाल में लाकर विराजमान कर बड़े भक्ति भाव से गीतकार पंकज जैन और पार्टी के वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ 10 लक्षण पूजन सरस्वती पूजन देव शास्त्र गुरु पूजन गरबा नृत्य करते हुए महिला मंडल बालिका मंडल स्वाध्याय मंडल ने पूजन के अर्ध चढ़ाऐ, पूजन के बाद तत्वार्थ सूत्र का व्वाचन बालिका मंडल द्वारा किया गया

 

 

 

दोपहर में संत भवन में अनेकांत ज्ञान मंदिर श्रुत धाम बिना मध्य प्रदेश के सुनील भैया जी द्वारा वर्तमान से 700 वर्ष पूर्व के हस्तलिखित ग्रंथ की प्रदर्शनी लगाई गई इसमें भैया जी ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में जहां-जहां पर प्राकृत भाषा संस्कृत भाषा कन्नड़ भाषा एवं अन्य भाषाओं के ग्रंथ जो हस्तलिखित है उनको संग्रहित किया जा रहा है एवं उसे जीर्ण शीर्ण अवस्था होने पर उन्हें केमिकल के माध्यम से लेबोरेटरी में ठीक किया जा रहे हैं अभी तक श्रुत धाम में 30000 जैन शास्त्र का संधारण किया गया है छोटे से छोटे आकार 1 इंच का तत्वार्थ सूत्र शास्त्र एवं बड़े से बड़ा शास्त्र संग्रहालय में संग्रहित है एवं ताड़पत्र पर ग्रंथ लिखे गए हैं उसका भी प्रदर्शन किया गया इस प्रदर्शनी में स्वर्ण लिखित ग्रंथ पोस्टकार्ड साइज पर तत्व सूत्र का संग्रहण किया गया है इस प्रकार की प्रदर्शनी बागीदौरा, अरथुना बड़ोदिया में आगामी दिनों में लगाई जाएगी, दोपहर में भैया जी द्वारा सत्य धर्म पर मांगलिक प्रवचन किया, शाम को मंदिर जी मे में 48 दीप विधान के 48 दीप प्रज्वलित किए गए उसका सौभाग्य गांधी दीपेश कुमार को प्राप्त हुआ एवं बड़े भक्ति भाव से महा आरती की गई आरती के पश्चात प्रश्न मंच एवं जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा मनीषा नानावटी के सानिध्य में विद्याधर से विद्यासागर नामक नाटक का मंचन किया गया उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *