अतिशय क्षेत्र कैथुली में दसलक्षण पर्व के चौथा दिवस उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया गया एवं भगवान पुष्पदंत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया
रामगंजमंडी
अतिशय क्षेत्र कैथुली में दसलक्षण पर्व के चौथा दिवस उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया गया एवं भगवान पुष्पदंत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया एवम निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।


इससे पूर्व श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई प्रथम अभिषेक शांतिधारा करने का सौभाग्य पंकज मनीष हरसोरा भानपुरा को द्वितीय शांति धारा का सौभाग्य ज्ञानचंद पारस दुगेरिया मोड़क तृतीय शांति धारा का सौभाग्य विनोद कुमार विनय कुमार विनायका परिवार रामगंजमंडी चतुर्थ शांति धारा का सौभाग्य करुणेश कुमार गौरव किंगश्री परिवार रामगंज मंडी को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सभी का उत्साह देखते हुए बन रहा था क्षेत्र पर भक्तों की काफी भीड़ एवं भक्तों में उत्साह देखा गया समस्त विधि विधान के साथ अभिषेक पूजन उपरांत भगवान पुष्पदंत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया एवं निर्वाण लाडू समर्पित किया गया
जिसका सौभाग्य क्षेत्र कमेटी के महामंत्री श्री मनीष जैन हरसोरा परिवार को प्राप्त हुआ सभी ने उत्साह के साथ निर्वाण कांड बोलते हुए एवं भगवान को अर्घ समर्पित करते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312







