*पर्युषण पर्व के द्वितीय दिवस पर उत्तम मार्दव धर्म की हुई पूजन-*
देवली,धर्मनगरी देवली मे विवेकानंद कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ धर्मशाला में परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणीत सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक 105 श्री विधेय सागर जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे स्मृति परिवर्तन वर्षायोग-2025 में पर्युषण पर्व महामहोत्सव के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर उत्तम मार्दव धर्म की पूजन की गई! प्रातः काल मे 6.30 बजे सर्वप्रथम श्री जी की शांतिधारा एवं अभिषेक पूजन की गई! इसी के साथ प्रातः 9 बजे से 10बजे तक श्रुतशाला के विद्यार्थियों द्वारा तत्त्वार्थ-सूत्र के 10 अध्याय का वाचन किया गया ! वाचन के उपरांत मुनि श्री ने आज द्वितीय अध्याय का विस्तार से अर्थ बताते हुए द्वितीय सूत्र का अर्थ समझाया एवं उत्तम मार्दव धर्म पर प्रवचन किये!
मीडिया प्रभारी विकास जैन टोरडी ने बताया की प्रथम सत्र में भगवान की प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य मनीष जी, शिवांश जी जैन प्यावड़ी वाले परिवार एवं द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य पारस जी पलासिया वाले परिवार को प्राप्त हुआ! इसी के साथ उत्तम मार्दव धर्म के द्वितीय दिवस पर मुनि श्री का पादप्रक्षालन, चित्रणावरण, दीप प्रज्वलन, एवं शास्त्र भेंट का सौभाग्य भी प्रथम शांतिधारा परिवार को प्राप्त हुआ इसी के साथ बताया की दोपहर के सत्र में पँचमेरु विधान का आयोजन वाणीभूषण पंडित प्रवर श्री अंकित जी शाष्त्री दमोह एवम संगीतकार अवनीश जैन गुना के निर्देशन एवं संगीतकार अवनीश जैन गुना के निर्देशन में हुआ! द्वितीय दिवस पर विधान पुण्यार्जन एवं सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य जयकुमार जी-इंद्रा देवी, अभिषेक जी रोपा वाले परिवार को प्राप्त हुआ!



इसी के साथ मे रात्रि में सांस्कृतिक क्रार्यक्रम का आयोजन प्रशांत जैन खेड़ा वाले के निर्देशन में आदिनाथ मन्दिर पाठशाला के बालकों द्वारा आयोजित किया जाएगा!
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
